योगी आदित्यनाथ ने बदल दी राजनीति की परिभाषा
दायित्व के अनुसार अस्थायी रूप से किसी व्यक्ति का स्थान बदल सकता है। पर, उसकी परंपरा और संस्कार नहीं बदलते। बल्कि उसके पद और दायित्व के अनुसार इनका और विस्तार ही होता है। उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके आठ साल का सफल कार्यकाल इसका प्रमाण है।उल्लेखनीय है कि योगी जी का गृह जनपद गोरखपुर है। यहीं उत्तर भारत की प्रमुख धार्मिक पीठों में शुमार गोरक्षपीठ है। इस पीठ को देश-दुनिया में फैले नाथपंथ का मुख्यालय माना जाता है। योगी जी मुख्यमंत्री होने के साथ इसी पीठ के पीठाधीश्वर भी हैं। इस रूप में दीक्षित योगी (संन्यासी) भी है। खुद के योगी होने पर उनको गर्व भी है। समय-समय पर सदन से लेकर सार्वजनिक सभाओं में वह इस बात को कहते भी हैं।आठ साल पहले जब एक लंबे अंतराल के बाद उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा को बहुमत मिला तो 19 मार्च 2017 को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर, आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े और राजनीति के लिहाज से सर्वाधिक संवेदनशील सूबे के मुखिया का दायित्व संभाला। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने पीठ की लोककल्याण की परंपरा और संस्कार के फलक को अपने पद के अनुसार लगातार विस्तार दिया। उन्होंने साबित किया कि जनकेंद्रित राजनीति के केंद्र में भी धर्म हो सकता है। उनके दादा गुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ के समय में जिस ‘हिंदू और हिंदुत्व’ को प्रतिगामी माना जाता था उसे योगी ने बहस के केंद्र में ला दिया। जो पहले भगवान श्रीराम की आलोचना करते थे, उनको काल्पनिक बताते थे ऐसे लोग भी खुद को हिंदू कहलाकर गौरवान्वित महसूस करते हैं। इस तरह उन्होंने धर्म और राजनीति को लोक कल्याण का जरिया बनाकर साबित किया कि संत, समाज का वैचारिक मार्गदर्शन करने के साथ सत्ता का कुशलता से नेतृत्व भी कर सकता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के खाते में ढेर सारी उपलब्धियां दर्ज हैं। 2019 में एक प्रतिष्ठित पत्रिका के सर्वे में उनको देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री माना गया। इसे भी पढ़ें: 'जिसने 'राम' पर लिखा, वह महान हुआ', CM Yogi बोले- राम मंदिर के लिए छोड़ भी सकते हैं सत्तासच साबित हुई ‘मैं कभी हारा नहीं’ का बयानएक इंटरव्यू में कभी योगी जी कहा था कि वह कभी हारे नहीं हैं। गोरखपुर से संसदीय चुनावों में वह अजेय रहे हैं तो पहली बार 2022 में विधानसभा चुनाव लड़कर उन्होंने अपनी अपराजेय लोकप्रियता को पुनः प्रमाणित किया। मंदिर आंदोलन के दौरान आए महंत अवेद्यनाथ के संपर्क मेंजन, जल, जंगल और जमीन से प्यार करने वाले योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को पौढ़ी गढ़वाल (उत्तराखंड) के पंचुर गांव में एक सामान्य परिवार में हुआ था। संयोग से उसी दिन विश्व पर्यावरण दिवस भी पड़ता है। उनके पिता स्वर्गीय आनंद सिंह विष्ट वन विभाग में रेंजर थे। बाल्यकाल से राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित योगी का जुड़ाव नब्बे के दशक में राम मंदिर आंदोलन से हो गया। राम मंदिर आंदोलन के दौरान ही वह इस आंदोलन के नायक गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ के संपर्क में आए। महंत जी के सानिध्य और उनसे प्राप्त नाथपंथ के बारे में मिले ज्ञान ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि गढ़वाल विश्वविद्यालय से स्नातक विज्ञान तक शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने सन्यास लेने का निर्णय कर लिया। इसी क्रम में वह 1993 में गोरखनाथ मंदिर आ गए और नाथ पंथ की परंपरा के अनुरूप धर्म, अध्यात्म की तात्विक विवेचना और योग साधना में रम गए। उनकी साधना और अंतर्निहित प्रतिभा को देख महंत अवेद्यनाथ ने उन्हें 15 फरवरी 1994 को गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी के रूप में दीक्षा प्रदान किया। गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी के रूप में उन्होंने पीठ की लोक कल्याण और सामाजिक समरसता के ध्येय को सदैव विस्तारित किया। 22 साल की उम्र में ली नाथपंथ की दीक्षामहज 22 साल की उम्र में योगी जी नाथपंथ में दीक्षित होकर वह संन्यासी (योगी) बने। इस रूप में वह गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के उत्तराधिकारी बने। अवेद्यनाथ संत समाज एवं समाज में एक सर्व स्वीकार्य नाम था। इसलिए उनको राष्ट्र संत भी कहा जाता है। एक योग्य गुरु को एक योग्य शिष्य से अधिक क्या चाहिए। अपने गुरु के ब्रह्मलीन होने के बाद अपने पहले साक्षात्कार में योगी ने कहा भी था, ‘गुरुदेव के सम्मोहन ने सन्यासी बना दिया।’ दोनों का एक दूसरे पर अटूट भरोसा था। यही वजह रही कि पीठ के उत्तराधिकारी के रूप में धार्मिक विरासत सौंपने के कुछ साल बाद ही ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ ने अपने प्रिय शिष्य (योगी) को अपनी राजनीतिक विरासत भी सौंप दी।14 सितंबर 2014 में बने गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वरमहंत अवेद्यनाथ के ब्रह्मलीन होने के उपरांत वह14 सितंबर 2014 को गोरक्षपीठाधीश्वर (महंत) के रूप मे पदासीन हुए। इसी भूमिका के तदंतर वह इसी तिथि से अखिल भारतीय बारह भेष पंथ योगी सभा के अध्यक्ष भी हैं। बेदाग रहा राजनीतिक सफरयोगी आदित्यनाथ को राजनीतिक दायित्व भी गोरक्षपीठ से विरासत में मिला है। उनके दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ गोरखपुर संसदीय क्षेत्र का एक बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनके गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से चार बार सांसद और मानीराम विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे हैं। 1996 में गोरखपुर लोकसभा से चुनाव जीतने के बाद ही महंत अवेद्यनाथ ने घोषणा कर दी थी कि उनकी राजनीति का उत्तराधिकार भी योगी ही संभालेंगे। इसके बाद योगी 1998 के लोकसभा चुनाव में गोरखपुर से चुनाव मैदान में उतरे और जीत हासिल कर बारहवीं लोकसभा में उस वक्त सबसे कम उम्र (26 वर्ष) के सांसद बने। तब से 2014 तक लगातार पांच बार संसदीय चुनाव में जीत हासिल करने वाले वह विरले सांसदों में रहे। मठ छूटा संस्कार वही2017 में उत्तर प्रदेश में जब भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला तो पार्टी नेतृत्व ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया। 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले य

योगी आदित्यनाथ ने बदल दी राजनीति की परिभाषा
Netaa Nagari
लेखिका: सुषमा शर्मा, टीम नेतानगरी
परिचय
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता में आकर राजनीति की परिभाषा को एक नया मोड़ दिया है। उनकी नीतियों और कदमों ने न केवल राज्य में बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी हड़कंप मचाया है। आज हम उनके कार्यकाल के कुछ ऐसे पहलुओं पर चर्चा करेंगे, जो राजनीति के पुराने ढांचे को बदल रहे हैं।
नई नीतियां और पहल
योगी आदित्यनाथ द्वारा लागू की गई कई नीतियों ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं। अनेक सुधारों ने प्रशासनिक प्रक्रिया को तेजी दी है। जैसे, पुलिस सुधारों, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल। इनसे साफ होता है कि योगी आदित्यनाथ का ध्यान केवल चुनाव जीतने पर नहीं, बल्कि राज्य के विकास पर भी है।
सख्त कानून व्यवस्था
योगी आदित्यनाथ ने यह स्पष्ट किया है कि वे कानून व्यवस्था को लेकर कोई समझौता नहीं करेंगे। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जनता की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता में है। इसके चलते, उत्तर प्रदेश में अपराध के दर्जनों मामलों में कमी आई है। इससे आमजन को सुरक्षा का एहसास हुआ है, जो राजनीति के लिए एक नई परिभाषा तय करता है।
सामाजिक कल्याण योजनाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामाजिक कल्याण योजनाओं पर जोर दिया है। उन्होंने अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। उनकी योजनाओं में महिला सशक्तिकरण, किसानों की भलाई, और बेरोजगारी कम करने के लिए रोजगार केंद्र खोलने जैसी पहल शामिल हैं। इन कदमों ने उनके जनसमर्थन को और मजबूत बनाया है।
राष्ट्रवादी छवि
योगी आदित्यनाथ की राष्ट्रवादी छवि ने उन्हें युवा पीढ़ी में एक लीडर के रूप में स्थापित किया है। वे न केवल धार्मिक मुद्दों पर खुलकर बोलते हैं, बल्कि समाज के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार भी रखते हैं। उनकी छवि ने उन्हें विशेष रूप से समान विचारधारा वाले लोगों के बीच लोकप्रिय बना दिया है।
निष्कर्ष
योगी आदित्यनाथ ने सत्ता में प्रवेश करते ही राजनीति की परिभाषा को एक नया रूप दिया है। उनके कार्यों ने उन्हें एक मजबूत नेता के रूप में साबित किया है। उनके सख्त कदमों और विकासात्मक नीतियों ने न केवल उत्तर प्रदेश की स्थिति को सुधारा है, बल्कि अन्य राज्यों के लिए भी एक उदाहरण तैयार किया है। आइए, हम यह देखने का प्रयास करें कि योगी आदित्यनाथ का यह नेतृत्व भविष्य में भारतीय राजनीति को किस दिशा में ले जाएगा।
कम शब्दों में कहें तो, योगी आदित्यनाथ की नीतियां और प्रेरणादायक नेतृत्व ने आधुनिक भारतीय राजनीति की छवि को बदलकर रख दिया है।
Keywords
yogi adityanath, politics in india, law and order, social welfare schemes, political change, nationalism, UP governance, leadership, modern politics, public safetyWhat's Your Reaction?






