क्या अमेरिका के स्वर्णिम दौर में शेष विश्व को मिल पाएगी तीसरे विश्वयुद्ध से मुक्ति?
दुनियावी चक्रब्यूह में निरंतर घिरते जा रहे अमेरिका ने जब यौद्धिक 'चंद्रायण व्रत' की बात कही तो सहसा विश्वास नहीं हुआ! वहीं, दुनिया के थानेदार की मजबूरी, दूरदर्शिता और खुदगर्जी भी स्पष्ट महसूस हुई। क्योंकि लगातार किसी न किसी सांसारिक संघर्ष में उलझकर थक-हार चुके देश अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी विक्ट्री रैली में विक्ट्री स्पीच देते हुए जो कुछ संकेत दिया, उसका सार-सत्य यही है कि अपने लोगों के बेहतर भविष्य के लिए अमेरिका अब तीसरा विश्व युद्ध नहीं लड़ना चाहता है और इसकी बची-खुची संभावनाओं को भी जल्द खत्म करने की हिमायत करेगा। इसलिए सवाल उठ रहा है कि क्या अमेरिका के स्वर्णिम दौर में शेष विश्व को तीसरे विश्वयुद्ध से मुक्ति मिल पाएगी? या फिर यह किसी अन्य देश यथा- चीन या रूस के मार्फ़त अन्य देशों पर थोपी जाएगी, जिससे प्रथम विश्वयुद्ध की भांति अमेरिका दूर रहेगा। यूं तो दूसरे विश्वयुद्ध के शुरुआती चरण में भी अमेरिका इस महायुद्ध से दूर ही रहा था, लेकिन जब मजबूरी वश उसमें शामिल हुआ तो युद्ध के परिणामों को अपने गुट पक्ष में बदल दिया। इसे भी पढ़ें: युद्धमुक्त विश्व के ट्रंप के संकल्पों की रोशनीवहीं, उसकी मौजूदा साफगोई से भी इसी बात का पता चलता है कि अभी भले ही वह तीसरा विश्वयुद्ध नहीं लड़ना चाहता हो, लेकिन यदि उस पर तीसरा विश्वयुद्ध थोपा गया तो इसके भी परिणाम बदलने की क्षमता उसमें है और रही-सही कसर को पूरा करने के लिए ही वह 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' पर फोकस करना चाहता है। कहा भी गया है कि अग्र सोची, सदा सुखी। इसलिए डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका ने अपना नया रास्ता चुन लिया है। अब शेष विश्व को यह तय करना है कि वह आगे क्या करेगा। इस नजरिए से भारत की राह भी स्पष्ट है। जो अमेरिका से अब एक हद तक मिलती जुलती है।कहना न होगा कि समकालीन विश्व में कभी जल के सवाल पर, कभी तेल के प्रश्न पर, कभी रूसी कीप एंड बैलेंस की नीतियों से, तो कभी चीनी विस्तारवादी रणनीतियों से और कभी दुनिया के देशों पर शासन करने की इस्लामिक देशों की सामूहिक महत्वाकांक्षा से अभिप्रेरित तृतीय विश्वयुद्ध की अमूमन दस्तक देता रहता है। जानकार बताते हैं कि यूएसए और यूएसएसआर के बीच शीत युद्ध की समाप्ति के बाद भले ही अमेरिका ने दुनिया की थानेदारी की, लेकिन अमेरिकी नेतृत्व वाले 'नाटो' को अब जिस तरह से रूस और चीन मिलकर 'ब्रिक्स देशों' के मार्फ़त घेर रहे हैं, उससे तीसरा विश्वयुद्ध अवश्यम्भावी प्रतीत होता है।आपने देखा होगा कि कभी मिडिल-ईस्ट देशों में, तो कभी क्वाड देशों के अगुवा के तौर पर अमेरिका की भूमिका अक्सर संदेह के घेरे में रही है। वहीं, रूस-यूक्रेन विवाद के युद्ध में तब्दील हो जाने के बाद अमेरिकी दुविधा को लेकर और उसकी नवपरिवर्तित आर्थिक नीतियों को लेकर यूरोपीय संघ के कुछ देशों, यथा- जर्मनी-फ्रांस-इंग्लैंड आदि के द्वारा जिस तरह से उसके नेतृत्व पर सवाल उठाए जाने लगे हैं, इससे अमेरिकी चिंता बढ़नी स्वाभाविक है। वहीं, ग्रीन लैंड द्वीप को खरीदने, पनामा नहर पर पुनः अमेरिकी प्रभुत्व स्थापित करने, मेक्सिको के समीप दीवार खड़ा करने, कनाडा को अमेरिका में मिलाने आदि को लेकर जो अमेरिकी सक्रियता दिखी है, उससे अमेरिकी-यूरोपीय महाद्वीपों में हलचल स्वाभाविक हैं। यदि एशिया महाद्वीप की बात करें तो यहां चीन-रूस की जोड़ी अमेरिका पर हावी है। भारत को साथ लेकर अमेरिका यहां संतुलन साधना चाहता है, लेकिन भारत-रूस की पुरानी मित्रता यहां आड़े आ जाती है। वहीं, अफगानिस्तान-पाकिस्तान-बंगलादेश-म्यांमार-श्रीलंका आदि भारत के पड़ोसी देशों को लेकर और जम्मूकश्मीर से तिब्बत तक के विवादों को सुलझाने की दिशा में अमेरिका की 'क्षुद्र रणनीतियों' की वजह से भारत भी उस पर पूरी तरह से भरोसा नहीं कर पा रहा है। वहीं, उत्तर कोरिया, ताइवान, दक्षिण कोरिया, जापान, दक्षिण चीन सागर से जुड़े देशों और आशियान देशों के प्रति अमेरिका की जो ढुलमुल रणनीति रही है, उससे भी भारत चिंतित रहता है। या फिर अरब देशों पर आधिपत्य को लेकर जो अमेरिकी रणनीति रही है, उससे भी भारत परेशान रहता है। भारत इजरायल के निकट है, लेकिन अरब देशों को भी नाराज करने की स्थिति में वह नहीं है। जबकि ईरान से लेकर यूक्रेन तक में अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो की जो भूमिका रही है, सीरिया से लेकर यूक्रेन तक जो अमेरिकी रणनीति रही है, इससे भारतीय कूटनीति भी प्रभावित होती आई है।यही वजह है कि यदि अमेरिका अपनी पुरानी शस्त्र व्यापार कूटनीति पर अडिग रहता है तो तीसरा विश्वयुद्ध अवश्यम्भावी है। वहीं, इधर देखा जा रहा है कि जर्मनी-फ्रांस, भारत-जापान, ईरान-तुर्किये, ऑस्ट्रेलिया-ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका-इंग्लैंड, कनाडा-मैक्सिको आदि पर नाटो का प्रभाव जहां कम हुआ है, वहीं ब्रिक्स देशों के नेतृत्वकर्ता चीन-रूस का रणनीतिक दबाव बढ़ा है। ऐसे में अमेरिकी महत्वाकांक्षाओं को काबू में रखने में ही अमेरिका की भलाई है। शायद दुनिया के विभिन्न देशों की बढ़ती वैश्विक महत्वाकांक्षाओं के चलते ही अमेरिका ने अब अपने को कछुए की भांति निज कवच में ही महफूज रहने की रणनीति अपना ली है, जो उसका दूरदर्शिता भरा कदम है। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध, इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध, चीन-ताइवान विवाद आदि के बाद सम्भावित तीसरे विश्व युद्ध की अलग-अलग उठ रही शंकाओं/संभावनाओं को हतोत्साहित करने के लिए अपनी ओर से जो प्रतिबद्धता जताई है, वह काबिलेतारीफ है।अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद दिए अपने भाषण में ट्रंप ने कहा कि 'अमेरिका का स्वर्णिम काल अभी से शुरू हो गया है। हम अपनी संप्रभुता बनाए रखेंगे। दुनिया हमारा इस्तेमाल नहीं कर सकेगी। अमेरिका में अब घुसपैठ नहीं होगी।' इस दौरान एक बार फिर ट्रंप ने 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' का नारा दोहराया।इस दौरान ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिका में अब सेंसरशिप नहीं होगी। आज की तारीख अमेरिकियों के लिए आजादी का दिन है। अब हमारे देश क

क्या अमेरिका के स्वर्णिम दौर में शेष विश्व को मिल पाएगी तीसरे विश्वयुद्ध से मुक्ति?
लेखिका: साक्षी शर्मा, टीम नेता नगरी
दुनिया भर में जो geopolitical tensions बढ़ रहे हैं, उनके बीच एक बड़ा सवाल उठता है—क्या अमेरिका अपने स्वर्णिम दौर में संसार को तीसरे विश्वयुद्ध की भयंकरता से बचा पाएगा? यह प्रश्न इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि विश्व इतिहास में अमेरिका के भूमिका का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। चलिए, इस विषय की गहराई में जाते हैं और समझते हैं कि कैसे अमेरिका वैश्विक सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकता है।
अमेरिका का स्वर्णिम दौर
अमेरिका का स्वर्णिम दौर उन समयों को संदर्भित करता है जब इस देश ने वैश्विक राजनीति में एक पावरहाउस के रूप में अपनी पहचान बनाई। 20वीं सदी के मध्य से लेकर अब तक, अमेरिकी नीतियों ने न केवल अमेरिका बल्कि पूरे विश्व पर गहरा प्रभाव डाला है। लेकिन आज हम जिस वैश्विक घटनाक्रम का सामना कर रहे हैं, वो काफी जटिल है।
तीसरे विश्वयुद्ध की आशंका
वर्तमान में रूस-यूक्रेन संघर्ष, चीन की सैन्य वृद्धि और मध्य पूर्व के तनाव आदि ऐसे बिंदु हैं जहाँ तीसरे विश्वयुद्ध की संभावनाएं बढ़ती हैं। अमेरिका के पास सच में एक बड़ी जिम्मेदारी है कि वो अपनी रणनीतियों के माध्यम से इन तनावों को कम करें। क्या यह जिम्मेदारी अमेरिका निभा पाएगा? यह सवाल सभी के लिए महत्वपूर्ण है।
अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का महत्व
अमेरिका को अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करना होगा। नाटो, क्वैड जैसे गठबंधनों का उपयोग कर, अमेरिका दुनिया को एक सुरक्षित दिशा में निर्देशित कर सकता है। अमेरिका की पुनर्निर्माण योजना, जो ग्रीन टेक्नोलॉजी, आर्थिक विकास और सुरक्षा सहयोग पर केंद्रित है, इसे आगे बढ़ाने में मदद कर सकती है।
आर्थिक शक्ति और सैन्य शक्ति का संतुलन
अमेरिका की आर्थिक शक्ति और सैन्य शक्ति में संतुलन बनाना इस बात को सुनिश्चित करेगा कि युद्ध की आशंका कम से कम हो। आर्थिक नीतियों को सुधारना और सैन्य नीतियों को मजबूती देना आवश्यक है। इस दिशा में सही कदम उठाकर अमेरिका तीसरे विश्वयुद्ध को टालने में सफल हो सकता है।
निष्कर्ष
संक्षेप में, अमेरिका का स्वर्णिम दौर न केवल अपने देश के लिए बल्कि विश्व के लिए भी कई अवसर पेश करता है। लेकिन यह आवश्यकता है कि अमेरिका अपने नीतियों में सकारात्मक परिवर्तन लाए। इसके माध्यम से दुनिया को तीसरे विश्वयुद्ध की त्रासदी से मुक्ति मिल सकती है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि हमारी उम्मीदें अमेरिका की दिशा में हैं।
क्या अमेरिका इस चुनौती का सामना करने में सफल होगा, यह तो भविष्य ही बताएगा, लेकिन हमें उम्मीद है कि उसकी नीतियाँ समस्त मानवता के लिए कल्याणकारी सिद्ध होंगी।
अधिक अपडेट के लिए, netaanagari.com पर जाएं।
Keywords
USA golden era, third world war, international cooperation, geopolitical tensions, military strategy, economic growth, NATO, global security, America’s role, world peaceWhat's Your Reaction?






