नशे को छोड़ मैदान की ओर बढ़ रहा युवा, मान सरकार ने खेल क्रांति की शुरुआत
चंडीगढ़: पंजाब की धरती आज बदलाव के सबसे निर्णायक दौर से गुजर रही है। और इसका श्रेय जाता है पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को। एक समय था जब गांवों में युवाओं का भविष्य नशे की गिरफ्त में फंसा नजर आता था, लेकिन अब भगवंत मान सरकार ने ऐसा माहौल खड़ा कर दिया … The post नशे को छोड़ मैदान की ओर बढ़ रहा युवा, मान सरकार ने खेल क्रांति की शुरुआत appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

नशे को छोड़ मैदान की ओर बढ़ रहा युवा, मान सरकार ने खेल क्रांति की शुरुआत
ब्रेकिंग न्यूज़, डेली अपडेट्स & एक्सक्लूसिव स्टोरीज़ - netaanagari
चंडीगढ़: पंजाब की धरती आज बदलाव के सबसे निर्णायक दौर से गुजर रही है। और इसका श्रेय जाता है पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को। एक समय था जब गांवों में युवाओं का भविष्य नशे की गिरफ्त में फंसा नजर आता था, लेकिन अब भगवंत मान सरकार ने ऐसा माहौल खड़ा कर दिया है जहां युवा अब नशे से नहीं, खेलों से पहचान बनाने की तैयारी कर रहा है।
खेल क्रांति का आगाज
आम आदमी पार्टी की सरकार ने जो किया है वो केवल नीतियों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव-गांव में खेल स्टेडियम की शक्ल में दिखाई दे रहा है। यह सरकार पंजाब के युवाओं को मैदान दे रही है, दिशा दे रही है और सबसे अहम नशे से मुक्ति की ठोस जमीन भी दे रही है। जहां पर सूबे का युवा अब खेलों में उड़ान भरने के लिए तैयारी कर रहा है।
खेल मैदानों का निर्माण
पूरे पंजाब में मान सरकार ने 10,000 लो-कॉस्ट खेल मैदान और 3,000 हाई-वैल्यू वर्ल्ड क्लास खेल स्टेडियम बनाने का ऐलान किया है, जिनमें से पहले चरण में 3,000 हाई-वैल्यू वर्ल्ड क्लास स्टेडियम का काम शुरू हो चुका है। ये सिर्फ खेल के लिए नहीं, बल्कि नशे से जूझते युवाओं के लिए जीवन की नई शुरुआत है। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने ₹1184 करोड़ का भव्य बजट तय किया है, जिसमें ₹966 करोड़ खेल विभाग के सिविल वर्क्स पर, ₹126 करोड़ मनरेगा के तहत ग्रासिंग, वॉकिंग ट्रैक एवं पौधारोपण पर और ₹102 करोड़ स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे कि गोल पोस्ट, नेट, झूले और बच्चों के लिए प्ले एरिया पर खर्च होंगे।
खेलों का सामाजिक महत्व
ये मैदान अब गांवों की नई पहचान बनेंगे। फेंसिंग से सुरक्षित, हरी घास से ढंके, हाई मास्ट लाइटों से रोशन, शुद्ध पानी, साफ़-सुथरे टॉयलेट्स और तमाम खेल सुविधाओं से लैस होंगे। सरकार शहरों और गांवों में हर उम्र के लिए खेल और जिम की सुविधा उपलब्ध कराएगी है। जिससे पंजाब सेहतमंद भी बनेगा। पंजाब के 3083 गांवों में इन हाई-वैल्यू वर्ल्ड क्लास स्टेडियम के लिए जमीन चिन्हित हो चुकी है और निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
युवाओं की नई प्रेरणा
अब गांवों के युवा सिर्फ टीवी पर क्रिकेट, हॉकी, कबड्डी या कुश्ती नहीं देखेंगे, बल्कि खुद मैदान में उतरेंगे। जो युवा कभी खाली समय में गलत संगत और नशे की लत का शिकार हो जाते थे, वे अब फिटनेस, अनुशासन और खेल भावना की ओर बढ़ रहे हैं। यह योजना केवल युवाओं को सेहतमंद और खेलों में आगे बढ़ने के लिए नहीं है, बल्कि ये एक सामाजिक क्रांति भी है।
पंजाब का उज्ज्वल भविष्य
नशे से जूझते समाज को खेल के माध्यम से पुनर्जीवित करना किसी प्रशासनिक आदेश से नहीं, एक मजबूत इच्छाशक्ति से ही संभव होता है, और वह इच्छाशक्ति आम आदमी पार्टी की सरकार में साफ़ झलकती है। पंजाब अब बदलेगा, क्योंकि उसका युवा बदल चुका है। वह मैदान चाहता है, मंच चाहता है और अपने दम पर आगे बढ़ने का मौका चाहता है। आज मैदानों में हंसी है, दौड़ है, मुकाबला है, और सबसे बड़ी बात, अब वहां नशे की कोई जगह नहीं है। ये मैदान उम्मीदों की नई बुनियाद हैं, जहां पंजाब का युवा अब हार नहीं, जीत की आदत डाल रहा है।
इस ऐतिहासिक परिवर्तन ने न केवल पंजाब के युवाओं के लिए एक नई दिशा दिखाई बल्कि पूरे देश के लिए खेलों में मार्गदर्शन भी किया है।
अंततः, पंजाब अब आगे बढ़ता जा रहा है, और यह बदलाव हर किसी के लिए आशा की किरण बन रहा है।
Keywords:
youth, drug addiction, Punjab, sports revolution, Bhagwant Mann, sports stadium, fitness, social change, Aam Aadmi Party, grassroots developmentWhat's Your Reaction?






