जींद की रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनीं:पैतृक गांव में 2 साल गुजारे, CM सैनी ने सिर पर हाथ रखा; सिरसा के मनजिंदर मंत्री बने

हरियाणा के जींद में जन्मीं रेखा गुप्ता ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के पद की शपथ ले ली है। इस मौके पर PM नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। रेखा मूल रूप से जींद के नंदगढ़ गांव की रहने वाली हैं। इस गांव में उन्होंने बचपन के 2 साल गुजारे। इसके बाद उनका परिवार दिल्ली चला गया। रेखा के सीएम बनने पर पैतृक गांव में ग्रामीणों ने जश्न मनाया। महिलाएं हरियाणवी गानों पर नाचीं और पुरुषों ने पूरे गांव में लड्‌डू बांटे। फतेहाबाद स्थित रेखा के मामा के घर में भी मिठाई बांटी गई। गांव की महिलाओं का कहना है कि यह उनके लिए बड़े गर्व की बात है कि उनके यहां की बेटी देश की राजधानी की मुख्यमंत्री बनी हैं। हम उन्हें गांव में बुलाकर सम्मानित करेंगे। रेखा गुप्ता के अलावा हरियाणा के सिरसा के रहने वाले मनजिंदर सिरसा भी दिल्ली सरकार में मंत्री बन गए हैं। सिरसा ने भाजपा के टिकट पर राजौरी गार्डन से चुनाव जीता था। सिरसा को 64,132 वोट मिले थे। यहां आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार धनवति चंदेला दूसरे स्थान पर रहीं। उन्हें 45,942 वोट मिले। CM नायब सैनी ने सिर पर हाथ रख बधाई दी इससे पहले रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे CM नायब सैनी ने उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। CM नायब सैनी ने कहा- मैं रेखा और दिल्ली के लोगों को बधाई देता हूं। दिल्ली के लोगों ने मोदी जी की नीतियों पर मुहर लगाई। जो सरकार लालच देकर और झूठ बोलकर यहां बैठी हुई थी, वह लोगों की अपेक्षाओं को जगाकर अपनी खुशियों को बढ़ा रही थी, उसे यहां के लोगों ने बाहर कर दिया। रेखा CM चुनीं गईं तो ओपी धनखड़ ने हरियाणवी परंपरा निभाई रेखा को कल (19 फरवरी) को दिल्ली भाजपा विधायक दल की मीटिंग में मुख्यमंत्री चुना गया था। इस दौरान ऑब्जर्वर के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के साथ हरियाणा के बड़े जाट नेता ओपी धनखड़ भी मौजूद थे। जब रेखा के नाम की घोषणा हो गई तो ओपी धनखड़ ने हरियाणवी परंपरा के अनुसार उनको शगुन देकर बधाई दी। ************** रेखा गुप्ता के CM बनने पर गांव नंदगढ़ में खुशी का माहौल... सुमन बोलीं- रेखा के बचपन के 2 साल गांव में बीते गांव में जो घर रेखा के परिवार का था, अब उसमें दूसरा परिवार रहता है। उस परिवार की सदस्य सुमन ने कहा- रेखा गुप्ता के बचपन के 2 साल नंदगढ़ गांव में बीते हैं। जब उनके परिजन गांव छोड़कर गए तो गांव वाले घर को बेचकर गए थे। मौजूदा समय में इस घर में रह रहे परिवार से मिलने भी रेखा गुप्ता के परिजन आते रहते हैं। सुमन ने बताया लगभग हर साल रेखा गुप्ता के माता-पिता यहां आते हैं। उनके यहां जब कोई प्रोग्राम होता है तो उन्हें भी बुलाया जाता है। रेखा गुप्ता के पैतृक घर को तोड़कर दोबारा बना दिया गया है, लेकिन एक दीवार बची है, जो उनके पुराने घर की ही है। जयपाल बोले- उनके परिवार की किसानों से काफी अच्छी बनती थी जयपाल ने बताया- गांव में बहुत बढ़िया माहौल है। खुशी है, लड्डू बांटे जा रहे हैं। रेखा गुप्ता का परिवार गांव में बहुत बढ़िया था, सबसे मिलता-जुलता था। किसानों से उनके काफी अच्छे संबंध थे। उनके परिवार की जुलाना में आढ़त की दुकान थी। सभी के साथ उनका अच्छा व्यवहार था। जब वे गए तो खुशी से गए। उन्हें वहां (दिल्ली में) काम मिल गया था। कमला बोलीं- मैंने गोद में खिलाया, पूरा कुनबा मुझे जानता है नंदगढ़ गांव की एक और बुजुर्ग महिला कमला ने कहा- मुझे तो सारा कुनबा जानता है। मैंने तो सभी बच्चों को गोद में खिलाया है। रेखा के दादा ने तो पूरा जीवन गांव में ही बिताया। उसकी दादी भी गांव में अंत तक रही। उनका अच्छा व्यवहार और अच्छा परिवार है। इस जगह पहले उनका (रेखा गुप्ता के परिवार का) मकान था। गांव में मंदिर और कुएं रेखा के परिवार के ही बनाए हुए हैं। उसके पापा-मम्मी गांव में जब भी आते हैं तो मुझसे जरूर मिलते हैं। गांव के सभी प्रोग्राम में उनका परिवार आता है। कमलेश बोलीं- रेखा की दादी मेरी सहेली थी गांव की बुजुर्ग महिला कमलेश ने बताया है कि रेखा की दादी का मेरे यहां खूब उठना-बैठना था। उनका व्यवहार काफी अच्छा था। उनके कुछ बच्चे पहले ही गांव छोड़ गए थे। बाकी जो बचे थे, उन्होंने भी धीरे-धीरे गांव को छोड़ दिया। रेखा को मैंने कभी देखा नहीं, लेकिन वह अब दिल्ली की CM बन रही हैं तो मुझे बहुत खुशी है। वह कभी गांव में आएगी तो हम उसका स्वागत करेंगे। उसके माता-पिता तो साल में एकाध बार आते ही हैं। पूर्व सरपंच बोले- गांव की बेटी को जिम्मेदारी दी गांव के पूर्व सरपंच हरिओम शर्मा ने कहा- मेरे गांव की बेटी रेखा गुप्ता, जो दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी है, उसके लिए मैं भाजपा और RSS को बधाई देता हूं। साथ ही इनका हाथ जोड़कर धन्यवाद करता हूं कि इन्होंने हमारी बेटी को दिल्ली की जिम्मेदारी सौंपी। भाजपा की 21 राज्यों में सरकार है, लेकिन पार्टी ने महिला केवल हरियाणा की ही चुनी है। रेखा गुप्ता का जन्म गांव में ही हुआ और उनके पिता जय भगवान जिंदल बैंक में मैनेजर थे। 1976 में उनका परिवार दिल्ली चला गया। दिल्ली की नई CM बनीं जींद की रेखा से जुड़ी 4 अहम बातें.. 1. जींद जिले में पुश्तैनी गांव, 50 साल पहले तक दादा-परदादा रहे रेखा गुप्ता का पुश्तैनी गांव नंदगढ़ जींद के जुलाना हलके में है। यहां उनके दादा मनीराम और परिवार के लोग रहते थे। जुलाना के नंदगढ़ गांव के बलवान नंबरदार बताते हैं कि करीब 50 साल पहले तक रेखा के दादा मनीराम जिंदल और परदादा गंगाराम गांव में ही रहते थे। गांव में उन्होंने दुकान की हुई थी। इसके बाद इन्होंने जुलाना में आढ़त की दुकान कर ली और परिवार समेत वहीं शिफ्ट हो गए। 2. पिता बैंक मैनेजर बने तो दिल्ली शिफ्ट हुए रेखा के पिता जयभगवान बैंक ऑफ इंडिया में काम करते थे। साल 1972-73 में वह मैनेजर बने तो उनका ट्रांसफर दिल्ली हो गया। इसके बाद परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। इस वजह से रेखा की स्कूल की पढ़ाई से लेकर ग्रेजुएशन और एलएलबी की पढ़ाई दिल्ली में ही हुई है। रेखा ने MBA की भी पढ़ाई की है। 3. स्टूडेंट लाइफ से पॉलिटिक्स में, RSS से

Feb 20, 2025 - 13:37
 109  501.8k
जींद की रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनीं:पैतृक गांव में 2 साल गुजारे, CM सैनी ने सिर पर हाथ रखा; सिरसा के मनजिंदर मंत्री बने
जींद की रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनीं:पैतृक गांव में 2 साल गुजारे, CM सैनी ने सिर पर हाथ रखा; सिरसा के मनजिंदर मंत्री बने

जींद की रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनीं: पैतृक गांव में 2 साल गुजारे, CM सैनी ने सिर पर हाथ रखा; सिरसा के मनजिंदर मंत्री बने

Netaa Nagari के पाठकों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर आ चुकी है। जींद की रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। इस मनोनयन के साथ ही रेखा ने अपने पैतृक गांव में 2 साल बिताने की बात भी साझा की। आइए इसके सभी पहलुओं पर गौर करें।

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर

रेखा गुप्ता ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत क्षेत्रीय राजनीति से की थी। वे जनहित के मुद्दों पर काम करने के लिए जानी जाती हैं। उनके इस मनोनयन से पार्टी में नई उमंग और ऊर्जा की लहर दौड़ गई है। पार्टी अध्यक्ष ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार किया।

पैतृक गांव में बिताए गए 2 साल

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पैतृक गांव में 2 साल बिताने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया। इस दौरान उन्होंने अपने गांव के मुद्दों को समझा और स्थानीय विकास योजनाओं में सक्रिय रूप से भाग लिया। यह उनके लिए राजनीति में संतुलन बनाए रखने के मामले में एक महत्वपूर्ण समय था।

सीएम सैनी का आशीर्वाद

रेखा गुप्ता के मनोनयन के मौके पर सैनी ने रेखा के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया। इस क्षण ने रेखा के लिए एक नई शुरुआत की घोषणा की। सैनी ने कहा कि रेखा का नेतृत्व न केवल पार्टी के लिए बल्कि दिल्ली की जनता के लिए भी महत्वपूर्ण होगा।

सिरसा के मनजिंदर मंत्री बने

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने के साथ ही सिरसा के मनजिंदर को भी मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। मनजिंदर की नियुक्ति को लेकर कई लोग आशाएं जता रहे हैं कि वे अपनी कार्यशैली से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कर सकेंगे।

निष्कर्ष

रेखा गुप्ता का दिल्ली की मुख्यमंत्री पद पर बैठना एक नई उम्मीद की किरण के साथ आया है। वे कार्य करेंगी ताकि दिल्ली की जनता को उनकी सरकार से अधिकतम लाभ मिल सके। इस बदलाव के साथ लोगों की नजरें अब उनके कार्यों पर होंगी। हम Netaa Nagari टीम की तरफ से रेखा गुप्ता को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हैं।

Keywords

Rekha Gupta, Delhi Chief Minister, Jind, CM Saini, Manjinder Minister, Politics, Haryana News

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow