विधानसभा सत्र से पहले भराड़ीसैंण में विद्युत व्यवस्थाओं का निरीक्षण, यूपीसीएल एमडी पी.सी. ध्यानी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
गैरसैंण, 26 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा सत्र के मद्देनजर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री
गैरसैंण, 26 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा सत्र के मद्देनजर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने आज भराड़ीसैंण पहुंचकर यूपीसीएल के सब स्टेशन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ने संबंधित अधिकारियों को विधानसभा सत्र के दौरान निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा सत्र के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
इस दौरान मुख्य अभियंता गढ़वाल श्री एन.एस. बिष्ट, अधीक्षण अभियंता श्री गौरव शर्मा, अधीक्षण अभियंता श्री एस.एन. वर्मा सहित अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी एवं अवर अभियंता उपस्थित रहे।
यूपीसीएल द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

What's Your Reaction?