ग्रासरूट अवेयरनेस एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट फॉर सोसायटी, देहरादून द्वारा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार एवं कौशल विकास से जोड़ने को प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

देहरादून ग्रासरूट अवेयरनेस एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट फॉर सोसायटी, देहरादून द्वारा विजय कॉलोनी के वैभव लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह व जागृति स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार एवं कौशल विकास…

Oct 27, 2026 - 09:37
 108  1.5k
ग्रासरूट अवेयरनेस एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट फॉर सोसायटी, देहरादून द्वारा  स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार एवं कौशल विकास से जोड़ने को  प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

देहरादून
ग्रासरूट अवेयरनेस एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट फॉर सोसायटी, देहरादून द्वारा विजय कॉलोनी के वैभव लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह व जागृति स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार एवं कौशल विकास से जोड़ने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलता पूर्वक समापन हो गया।
दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन 25 से 26 अक्टूबर 2026 तक किया गया।प्रशिक्षण कार्यशाला में समूह से जुड़ी महिलाओं ने विभिन्न प्रकार की मोमबत्ती, गोबर के दीए, धूप बत्ती, समरानी कप आदि बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण का उदघाटन
डॉ हिमांशु तिवारी एसीआईसी उत्तरांचल विश्वविद्यालय द्वारा किया गया। ग्रासरूट अवेयरनेस एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट फॉर सोसायटी के सचिव नीरज उनियाल ने संस्था द्वारा की जा रही गतिविधियों के विषय में व के द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए लिए गए कार्यों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण का महत्व तब और भी बढ़ जाता है जब दीपावली से पूर्व दीए, धूप बत्ती व मोमबत्ती की मांग बढ़ जाती है और मांग को समूह की महिलाएं प्रशिक्षण के उपरांत पूर्ण कर सकती हैं। इसी को दृष्टिगत रखते हुए सोसायटी ने इस प्रकार के प्रशिक्षण को करवाना उचित समझा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ हिमांशु तिवारी द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के विषय में व एसीआईसी उत्तरांचल विश्वविद्यालय की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर जमीनी स्तर के सामाजिक कार्यों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि ए सी आई सी उत्तरांचल विश्वविद्यालय, ग्रासरूट अवेयरनेस एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट फॉर सोसायटी (गति), के माध्यम से अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित करेगा व सोसायटी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
मास्टर ट्रेनर पूजा उनियाल द्वारा आशा व्यक्त की गई कि इस प्रशिक्षण में जो भी उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं, सोसायटी व ए सी आई सी उत्तरांचल विश्वविद्यालय उसकी बिक्री की व्यवस्था भी सुनिश्चित करेगा।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षणों के दो दिनों में विभिन्न प्रकार की सजावटी मोमबत्ती, धूपबत्ती, समरानी कप व गोबर के दीए बनाना, उसके उपयोग की बारीकी व सावधानियों के विषय में बहुत ही साधारण तरीके से जानकारी ली।
सभी प्रशिक्षणार्थियों ने बहुत ही तन्मयता से इस प्रशिक्षण को सफलता पूर्वक पूर्ण किया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ हिमांशु तिवारी, गति सोसायटी के सचिव नीरज उनियाल, पूजा उनियाल, वैभव लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा श्रीमती भावना नेगी, अन्नू बिष्ट, दामनी राणा, सहित समूह से जुड़ी महिलाएं उपस्थित रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow