दिल्ली में भाजपा ने जीत की नई इबारत लिखी
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए न केवल 27 साल के वनवास को खत्म करने में कामयाब हुई है बल्कि देश की राजधानी को एक नया विश्वास, नया जोश एवं गुड गर्वनेंस का भरोसा दिलाने को तत्पर हो रही है। निश्चित ही चुनाव मोदी के नाम पर लड़े गये और दिल्ली की जनता ने मोदी पर भरोसा जताया है। एक बार फिर मोदी का जादू चला एवं उनके करिश्माई राजनीतिक व्यक्तित्व ने नया इतिहास रचा है। दिल्ली में भाजपा ने जीत की नई इबारत लिखी है। दिल्ली में 11 साल के बाद डबल इंजन की सरकार बनने से दिल्ली की बुनियादी समस्याओं का हल होते हुए दिख रहा है, बल्कि दिल्ली के विकास की नई गाथा लिखे जाने की शुभ शुरुआत हो रही है। अब दिल्ली में न केवल वायु प्रदूषण दूर होगा, बल्कि यमुना नदी का प्रदूषण दूर करते हुए उसका कायाकल्प किया जायेगा। चुनाव परिणामों में आम आदमी पार्टी चुनाव को जिस तरह की हार का सामना करना पड़ा है उससे आप सिर्फ सत्ता से ही बेदखल नहीं हो रही बल्कि आप एवं केजरीवाल के राजनीतिक जीवन पर भी ग्रहण लगता हुआ दिखाई दे रही है। कांग्रेस के लिये भी अपनी राजनीतिक जमीन बचाने एवं सत्ता में वापसी का सपना बूरी तरह पस्त हो गया है। दिल्ली की लगभग सभी सीटों पर मतदाताओं ने सुशासन, भ्रष्टाचार मुक्ति, विकास एवं मुक्त की सुविधाओं के नाम पर वोट डाले हैं। दिल्ली में मुस्लिम बहुल इलाके हों, गांधी नगर जैसे कारोबारी क्षेत्र हों या फिर पूर्वी दिल्ली का पटपड़गंज हो, या मुस्तफाबाद जैसे पिछडे़ इलाके सभी जगहों पर आप को करारा झटका लगा है। हिन्दुत्व की ताकत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक एवं भाजपा की सुनियोजित चुनाव रणनीति ने भाजपा को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मोदी-शाह की जोड़ी ने करिश्मा कर दिखाया है। आप एवं कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की हार ने तय किया कि राजनीति में राजशाही सोच, अहंकार एवं बड़बोलापन कामयाब नहीं है। दिल्ली के विकास म़ॉडल को पूरे देश में केजरीवाल सर्वश्रेष्ठ बताते रहे हैं, उसी दिल्ली की दुर्दशा, उससे जुड़े झूठे बयानों एवं तथ्यों के कारण आप हारी है।. इस तरह केजरीवाल की राजनीति पर मतदाताओं ने सवालिया निशाने लगा दिये हैं। केजरीवाल के लिये इन चुनाव परिणाम के बाद संकट के पहाड़ खड़े होने वाले है।इसे भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी की हार, भाजपा की सरकारजिस अन्ना आंदोलन से अरविंद केजरीवाल का नाम पूरे देश में सामने आया। केजरीवाल ने उन्हीं अन्ना को नकार दिया था। दिल्ली चुनाव के रुझानों पर अन्ना हजारे ने कहा कि मैं बार-बार बताता गया, लेकिन उनके दिमाग में नहीं आया और वे शराब को ले आए। शराब यानी धन-दौलत से वास्ता हो गया। अन्ना ने कहा कि चुनाव लड़ते समय उम्मीदवार को आचार शुद्ध होना, विचार शुद्ध होना, जीवन निष्कलंक और त्याग होना जरूरी है। अगर ये गुण उम्मीदवार में हैं तो मतदाताओं को उन पर विश्वास होता है। लेकिन केजरीवाल एवं आप के उम्मीदवारों में ये गुण दूर-दूर तक दिखाई नहीं देते हैं, यही आप की करारी हार का कारण बना है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल की परिस्थितियों में बड़ी समानता रही हैं, पर हेमंत की तरह केजरीवाल दिल्ली की जनता का दिल जीतने में नाकामयाब रहे। दिल्ली में आप की हार केजरीवाल के लिए एक बड़ा व्यक्तिगत झटका है, जिससे राजनीति में उनके भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। दिल्ली का असर पंजाब की सियासत पर भी पड़ेगा। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के विस्तार को लेकर अरविंद केजरीवाल की योजना धुंधली पड़ जायेगी। इंडिया गठबंधन के जो दल कांग्रेस के बजाय आम आदमी पार्टी के साथ खड़े थे, वो फिर से दूरी बनाते नजर आएंगे।इन चुनाव परिणामों ने कांग्रेस को भी आइना दिखा दिया है। उसने जिस तरह से भारत की ‘सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय’ की भावना को दबाया, सनातन परंपरा को दबाया एवं मोदी विरोध के नाम पर देश-विरोध पर उतर आयी, यही मूल्यहीन राजनीति उसकी हार का कारण बनी। अनेक वर्षों तक दिल्ली पर राज करने वाली कांग्रेस सत्ता में वापस आने के लिए इतनी बेचैन दिखाई दी कि वो हर दिन नफरत, द्वेष एवं घृणा की राजनीति करती रही है। कांग्रेस सांप्रदायिकता और जातिवाद के विष को दिल्ली चुनाव में भी उडेला। हिंदू समाज को तोड़ना और उसे अपनी जीत का फॉर्मूला बनाना ही कांग्रेस की राजनीति का आधार बना और यही उसको रसातल में ले जाने का बड़ा कारण बना है। कांग्रेस की जातिगत जणगणना की मांग भी उसकी विभाजनकारी नीति को ही दर्शाती रही है, जो उसके हार को सुनिश्चित करने का बड़ा कारण बना। एक राष्ट्रीय दल, सबसे पुराना दल, पांच दशकों तक देश पर शासन करने एवं दिल्ली में लगातार तीन बार सत्ता में रहने वाले दल को एक-दो सीटों पर ही उसकी जीत होना उसकी हास्यास्पद एवं लगातार कमजोर होने की स्थितियों को ही दर्शा रहा है। दिल्ली में कांग्रेस के तेवरों से साफ है कि मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से रोकने में नाकामी के बाद उसने शायद अपने पुनरुत्थान के लिये दिल्ली के चुनाव को आधार बना लिया था, इसमें कोई बुराई नहीं, पर यह काम आसान नहीं रहा, कांग्रेस के सपने टूट कर बिखर गये। कांग्रेस की दिल्ली में दुर्दशा ने लगभग तय कर दिया है कि मतदाता की नजरों में उसकी क्या अहमियत है? कांग्रेस ने न केवल खुद को बल्कि इंडिया गठबंधन को भी जर्जर बना दिया है। यह एक पुरानी कहावत है कि देश जैसी सरकार के योग्य होता है, वैसी ही सरकार उसे प्राप्त होती है।’ दिल्ली में भी ऐसी ही सरकार बनने जा रही है, जो दिल्ली के हितों को प्राथमिकता देगी। दिल्ली में बीजेपी की जीत हुई, वह अधिक मजबूत होकर उभरी है, मोदी एवं भाजपा के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। इसका असर बिहार के चुनाव में भी सकारात्मक होता हुआ दिख रहा है। राजशाही के विपरीत लोकतन्त्र में जनता के पास ही उसके एक वोट की ताकत के भरोसे सरकार बनाने की चाबी रहती है और ऐसा दिल्ली में होता हुआ दिखा है। दरअसल, जनता के हाथ की इस चाबी को अपने पक्ष में घुमाने एवं जीत का ता

दिल्ली में भाजपा ने जीत की नई इबारत लिखी
Netaa Nagari द्वारा। इस लेख को लिखा है पूजा शर्मा की टीम Netaa Nagari।
परिचय
दिल्ली के राजनीतिक क्षेत्र में भाजपा ने एक बार फिर अपनी शक्ति का लोहा मनवाते हुए जीत की नई इबारत लिखी है। यह जीत सिर्फ भाजपा के लिए नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति के लिए भी महत्व रखती है। इस लेख में हम इस जीत के पीछे के कारणों और इसके प्रभावों का विश्लेषण करेंगे।
चुनाव की परिस्थितियाँ
दिल्ली में हाल ही में हुए चुनावों में भाजपा ने अपनी रणनीतियों को अंजाम देते हुए अच्छा प्रदर्शन किया। कई विशेषज्ञों का मानना है कि भाजपा ने सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा मुद्दों को सही तरीके से उठाया। चुनावी रैली में बढ़ती जनसंख्या और बेरोजगारी जैसी समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करना भाजपा के लिए फायदेमंद रहा।
जागृति और समर्थक
भाजपा ने शहर में बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें युवा वर्ग को विशेष रूप से लक्षित किया गया। सोशल मीडिया और जनसंपर्क के माध्यम से उन्होंने अपने समर्थकों को संगठित किया। इस चुनाव में भाजपा ने विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को जोड़कर एक बड़ा आधार तैयार किया।
राजनीतिक मतभेद और विपक्ष
हालांकि, भाजपा की जीत आसान नहीं रही। विपक्षी दलों ने भी अपने तरीके से तर्क प्रस्तुत किए। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने भाजपा की नीतियों का विरोध किया, लेकिन उनकी आलोचनाएं जनता में ज्यादा प्रभाव नहीं डाल सकीं। अंततः भाजपा ने अपनी कार्यनीतियों की सफलता के साथ चुनावी मैदान में बाजी मारी।
भविष्य की चुनौतियाँ
भाजपा की जीत से यह स्पष्ट है कि दिल्ली में राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं। परंतु, नई सरकार के लिए कई चुनौतियाँ भी होंगी, जैसे कि विकास और सामाजिक समरसता को बनाए रखना। यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा इन मुद्दों पर कैसे प्रतिक्रिया देती है।
निष्कर्ष
दिल्ली में भाजपा की यह जीत केवल एक संख्या नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति लोगों के विश्वास का प्रतीक है। भाजपा ने अपनी रणनीतियों से न केवल चुनाव जीता बल्कि जनता का ध्यान भी आकर्षित किया है। भविष्य में उन्हें अपनी नीतियों को सफलतापूर्वक लागू करने की आवश्यकता होगी ताकि उनकी विकास यात्रा जारी रह सके।
कुल मिलाकर, यह कहना सही होगा कि भाजपा ने दिल्ली में जीत की नई इबारत लिखकर एक मजबूत संदेश दिया है।
Keywords
Delhi BJP election victory, Delhi politics, BJP strategy, Delhi elections 2023, voter awareness, AAP vs BJP, political landscape, Indian politics, social issues in Delhi, public opinion on BJPWhat's Your Reaction?






