22 लाख की सुपर बाइक खरीदने के अगले दिन ही एक्सीडेंट, यूके राइडर की हुई मौत

Rajkumar Dhiman, Dehradun: उत्तराखंड के चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बाइक व्लॉगर आस मोहम्मद उर्फ UK Rider की सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह बल्लूपुर-पांवटा हाईवे पर हिन्दूवाला के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आस मोहम्मद गंभीर रूप से घायल … The post 22 लाख की सुपर बाइक खरीदने के अगले दिन ही एक्सीडेंट, यूके राइडर की हुई मौत appeared first on Round The Watch.

Aug 29, 2026 - 18:37
 164  2.8k
22 लाख की सुपर बाइक खरीदने के अगले दिन ही एक्सीडेंट, यूके राइडर की हुई मौत

Rajkumar Dhiman, Dehradun: उत्तराखंड के चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बाइक व्लॉगर आस मोहम्मद उर्फ UK Rider की सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह बल्लूपुर-पांवटा हाईवे पर हिन्दूवाला के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आस मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

हरिद्वार जिले के बहादराबाद क्षेत्र के भरापुर भौरी निवासी 25 वर्षीय आस मोहम्मद सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थे। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं। वह कपड़ों का शोरूम चलाने के साथ ही महंगी और लग्जरी बाइकों से जुड़े वीडियो और व्लॉग बनाते थे।

हादसे से एक दिन पहले खरीदी थी करीब 22 लाख की सुपरबाइक
आस मोहम्मद ने हादसे से ठीक एक दिन पहले यानी 27 अगस्त को करीब 22 लाख रुपये कीमत की नई Kawasaki Ninja ZX-10R बाइक खरीदी थी। नई सुपरबाइक खरीदने के अगले ही दिन वह इसी बाइक से देहरादून से पांवटा साहिब की ओर राइड पर निकले थे।

शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे वह बल्लूपुर-पांवटा हाईवे से पांवटा साहिब की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में हिन्दूवाला के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आस मोहम्मद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी नई सुपरबाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके पर रुकने के बजाय फरार हो गया।

पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
दुर्घटना की सूचना मिलते ही सभावाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घायल आस मोहम्मद को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही आस मोहम्मद के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
सहसपुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप सिंह रावत के अनुसार, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की जांच की जा रही है। टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स रखने वाले आस मोहम्मद की अचानक हुई मौत की खबर से उनके प्रशंसकों में भी शोक की लहर है।

The post 22 लाख की सुपर बाइक खरीदने के अगले दिन ही एक्सीडेंट, यूके राइडर की हुई मौत appeared first on Round The Watch.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow