राजपुर रोड पर केएफसी, डियाब्लो समेत छह बड़े बार, रेस्तरां पर जड़ा ताला, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने किया सील

Rajkumar Dhiman, Dehradun: शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र राजपुर रोड में पर्यावरणीय नियमों का पालन नहीं करना छह बड़े प्रतिष्ठानों को भारी पड़ गया। उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बुधवार को जिला प्रशासन के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच बार-रेस्तरां और एक रेस्तरां को सील कर दिया। सील किए गए प्रतिष्ठानों … The post राजपुर रोड पर केएफसी, डियाब्लो समेत छह बड़े बार, रेस्तरां पर जड़ा ताला, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने किया सील appeared first on Round The Watch.

Nov 26, 2026 - 18:37
 115  4.5k
राजपुर रोड पर केएफसी, डियाब्लो समेत छह बड़े बार, रेस्तरां पर जड़ा ताला, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने किया सील

Rajkumar Dhiman, Dehradun: शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र राजपुर रोड में पर्यावरणीय नियमों का पालन नहीं करना छह बड़े प्रतिष्ठानों को भारी पड़ गया। उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बुधवार को जिला प्रशासन के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच बार-रेस्तरां और एक रेस्तरां को सील कर दिया। सील किए गए प्रतिष्ठानों में केएफसी (KFC) और डियाब्लो रेस्टोरेंट एंड बार जैसे नाम भी शामिल हैं। कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य बार, क्लब और रेस्तरां संचालकों में भी खलबली मच गई।

बोर्ड की टीम ने यह कार्रवाई पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन के मामले में की। कार्रवाई से पहले ऊर्जा निगम की ओर से सभी छह प्रतिष्ठानों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए थे। इसके बाद प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने मौके पर पहुंचकर सीलिंग की प्रक्रिया पूरी की। मोजो रेस्ट्रो बार एंड पार्टी लाउंज और लेविल वन रेस्टोरेंट के संचालकों ने कार्रवाई शुरू होने से पहले ही अपने प्रतिष्ठानों पर ताले लगा दिए थे।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी ने बताया कि जिला प्रशासन की मौजूदगी में सभी छह प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिष्ठानों को बोर्ड से निर्धारित सहमति पत्र प्राप्त करना अनिवार्य है। नियमों के तहत जरूरी अनुमति और मानकों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों के प्रति किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह रावत, वैज्ञानिक अधिकारी एसएस चौहान, दीपेंद्र भट्ट, गंगा भट्ट और रचित नेगी समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

ये छह प्रतिष्ठान किए गए सील
1. मोजो रेस्ट्रो बार एंड पार्टी लाउंज
2. लाइफस्टाइल (एलवियो)
3. लेविल वन रेस्टोरेंट
4. केएफसी (KFC) रेस्तरां
5. एस-4, इंस्ट्रूमेंटेड फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
6. डियाब्लो रेस्टोरेंट एंड बार

The post राजपुर रोड पर केएफसी, डियाब्लो समेत छह बड़े बार, रेस्तरां पर जड़ा ताला, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने किया सील appeared first on Round The Watch.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow