उत्तराखंड में पंचायत के दौरान समाज कल्याण अधिकारी पर चाकू से हमला, गर्दन पर किए वार

Aryan Walia, Dehradun: हरिद्वार के पथरी क्षेत्र के शिवगढ़ गांव में प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर बुलाई गई ग्रामीणों की पंचायत में विवाद हो गया। इस दौरान एक सहायक समाज कल्याण अधिकारी पर चाकू से हमला कर दिया गया। गर्दन और दाएं कंधे पर चाकू लगने से अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। … The post उत्तराखंड में पंचायत के दौरान समाज कल्याण अधिकारी पर चाकू से हमला, गर्दन पर किए वार appeared first on Round The Watch.

Nov 25, 2026 - 09:37
 123  18.9k
उत्तराखंड में पंचायत के दौरान समाज कल्याण अधिकारी पर चाकू से हमला, गर्दन पर किए वार

Aryan Walia, Dehradun: हरिद्वार के पथरी क्षेत्र के शिवगढ़ गांव में प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर बुलाई गई ग्रामीणों की पंचायत में विवाद हो गया। इस दौरान एक सहायक समाज कल्याण अधिकारी पर चाकू से हमला कर दिया गया। गर्दन और दाएं कंधे पर चाकू लगने से अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पंचायत में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, शिवगढ़ निवासी कमलेश पौड़ी गढ़वाल जिले के जहरीखाल में सहायक समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात हैं। इन दिनों वह छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे। इसी दौरान उन्हें पता चला कि उनके परिवार के एक युवक ने गांव की ही युवती के साथ प्रेम प्रसंग के चलते घर से भागकर शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि प्रेमी युगल को उच्च न्यायालय से सुरक्षा प्रदान करने के आदेश भी मिले हुए हैं।

इस मामले को लेकर युवती पक्ष के ग्रामीणों ने गांव में पंचायत बुलाई थी। पंचायत में कमलेश भी मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि धर्मेंद्र, अमरपाल और वेदपाल राणा ने कमलेश पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उनकी गर्दन और दाएं कंधे पर चोटें आईं। अचानक हुई इस घटना से पंचायत में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल कमलेश का मेडिकल परीक्षण कराया। साथ ही तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

The post उत्तराखंड में पंचायत के दौरान समाज कल्याण अधिकारी पर चाकू से हमला, गर्दन पर किए वार appeared first on Round The Watch.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow