बजरंग दल प्रकरण के बाद चर्चाओं में आए पटेलनगर इंस्पेक्टर नरेश राठौर का तबादला
Round The Watch, Desk: पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर का तबादला हरिद्वार कर दिया गया है। बजरंग दल कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के बाद विवादों और सोशल मीडिया पर छाए रहे नरेश राठौर को अब देहरादून से बाहर भेजा गया है। विधानसभा चुनाव से पहले गढ़वाल मंडल में हुए पुलिस विभाग के इस फेरबदल … The post बजरंग दल प्रकरण के बाद चर्चाओं में आए पटेलनगर इंस्पेक्टर नरेश राठौर का तबादला appeared first on Round The Watch.
Round The Watch, Desk: पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर का तबादला हरिद्वार कर दिया गया है। बजरंग दल कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के बाद विवादों और सोशल मीडिया पर छाए रहे नरेश राठौर को अब देहरादून से बाहर भेजा गया है। विधानसभा चुनाव से पहले गढ़वाल मंडल में हुए पुलिस विभाग के इस फेरबदल में देहरादून के तीन निरीक्षक शामिल हैं। आइजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने कुल 11 निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।
नरेश राठौर पटेलनगर कोतवाली में तैनाती के दौरान एक लूटकांड की कार्रवाई को लेकर खासे चर्चाओं में आए थे। इस मामले में पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद बजरंग दल से जुड़े लोगों और पुलिस कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई थी। राठौर की कार्रवाई को लेकर जहां सवाल उठाए गए, वहीं मामले ने सोशल मीडिया पर काफी तूल पकड़ा। इस घटनाक्रम के बाद से ही नरेश राठौर लगातार सुर्खियों में बने हुए थे। अब उनके तबादले के बाद एक बार फिर यह मामला चर्चा में आ गया है।
दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग और मुख्य सचिव के निर्देशों के अनुपालन में यह तबादले किए गए हैं। उन निरीक्षकों को दूसरे जिलों में भेजा गया है, जो पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्हीं जिलों में तैनात थे। इसका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखना है।
तबादला सूची के अनुसार देहरादून से नरेश राठौर को हरिद्वार तथा नरेंद्र गहलावत और रविन्द्र शाह को टिहरी भेजा गया है। उत्तरकाशी से प्रदीप सिंह तोमर और दिनेश कुमार को हरिद्वार, जबकि अजय सिंह को देहरादून स्थानांतरित किया गया है। पौड़ी से विजय सिंह को टिहरी, रुद्रप्रयाग से राकेश कुमार और हरिद्वार से कुंदन सिंह राणा को देहरादून भेजा गया है। हरिद्वार से जहांगीर अली का तबादला उत्तरकाशी और चमोली से चित्रगुप्त का पौड़ी किया गया है।
आइजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव संबंधी दिशा-निर्देशों के तहत निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं।
The post बजरंग दल प्रकरण के बाद चर्चाओं में आए पटेलनगर इंस्पेक्टर नरेश राठौर का तबादला appeared first on Round The Watch.
What's Your Reaction?