Lucknow News: घर के आंगन में मिला वृद्धा का शव, बेटे पर हत्या का आरोप
लखनऊ, अमृत विचार: ठाकुरगंज के अहमदगंज पजावा में शनिवार को 80 वर्षीय वृद्धा विमला सिंह की मौत हो गई। घर के आंगन में उनका शव पड़ा मिला। पास में ही बेटा बैठा था। शोर सुनकर पड़ोसी दौड़े तो बेटे ने पत्थर चलाना शुरू कर दिया। पड़ोसियों ने वृद्धा का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, मृतक की बेटियों ने भाई पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद...

लखनऊ, अमृत विचार: ठाकुरगंज के अहमदगंज पजावा में शनिवार को 80 वर्षीय वृद्धा विमला सिंह की मौत हो गई। घर के आंगन में उनका शव पड़ा मिला। पास में ही बेटा बैठा था। शोर सुनकर पड़ोसी दौड़े तो बेटे ने पत्थर चलाना शुरू कर दिया। पड़ोसियों ने वृद्धा का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, मृतक की बेटियों ने भाई पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पड़ोसियों के अनुसार अहमदगंज पजावा स्थित मकान में विमला सिंह अपने बेटे अतेंद्र उर्फ ठाकुर के साथ रहती थीं। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे पड़ोसी ने उन्हें बेहोश फर्श पर पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मकान का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन नहीं खुला। इसके बाद मकान के पीछे से अंदर पहुंची पुलिस ने उन्हें ट्रामा सेंटर ले जाकर मृत घोषित कर दिया।
पुलिस पूछताछ में अतेंद्र ने बताया कि मां खाना बनाने जा रही थीं और गिरने से उनकी मौत हो गई। मृतक की चार बेटियों – लक्ष्मी, सोनम, बेबी और शीबू – ने भाई पर हत्या का शक जताया। बताया गया कि अतेंद्र नशे का आदी था और घर में आए दिन हंगामा करता था, जिसकी वजह से बहनों को भी घर छोड़ना पड़ा। पारा के पढ़ेला गांव में उनकी पुश्तैनी जमीन भी नशे के कारण बेच दी गई थी। पिता के एक अन्य बेटे गुड्डू की 10 वर्ष पहले बीमारी से मृत्यु हो चुकी है।
आए दिन करता था बवाल, छोड़ दिया था घर
पूर्व किराएदार शीबू ने बताया कि नशे का लती अतेंद्र घर में लगातार हंगामा करता था। उसकी हरकतों से त्रस्त होकर वह मकान छोड़कर चला गया था। दो माह पहले गिरने से विमला का कूल्हा टूट गया था और उनका इलाज चल रहा था।
What's Your Reaction?