60 Km दौड़कर अंतर्राष्ट्रीय धावक कलम सिंह बिष्ट 18 सितंबर को मुन्दोली से बेदनी बुगियाल और वापस हिमालय और संस्कृति की सुरक्षा का देंगे संदेश

देहरादून/मुन्दोली,चमोली हिमालय के पर्यावरण, प्राकृतिक विरासत और समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कलम सिंह बिष्ट 18 सितंबर 2026 की सुबह 60…

Sep 18, 2026 - 00:37
 122  1.9k
60 Km दौड़कर अंतर्राष्ट्रीय धावक कलम सिंह बिष्ट 18 सितंबर को मुन्दोली से बेदनी बुगियाल और वापस हिमालय और संस्कृति की सुरक्षा का देंगे संदेश

देहरादून/मुन्दोली,चमोली

हिमालय के पर्यावरण, प्राकृतिक विरासत और समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कलम सिंह बिष्ट 18 सितंबर 2026 की सुबह 60 किलोमीटर ‘रन फॉर सेफ कल्चर एंड हिमालय’ का आयोजन करेंगे। यह विशेष दौड़ ग्राम मुन्दोली से लगभग 7,300 फीट की ऊंचाई से शुरू होकर 14,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित बेदनी बुग्याल तक जाएगी और फिर वापस ग्राम मुन्दोली पहुंचकर पूरी होगी।

इस जागरूकता अभियान का नेतृत्व कलम सिंह बिष्ट करेंगे, जो पूर्व सेना कर्मी, अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा ट्रेल धावक, COAS एवं GOC-in-C पुरस्कार से सम्मानित, राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी तथा अनंत नन्दा फाउण्डेशन के संस्थापक/निदेशक हैं।

इस 60 किमी रन का उद्देश्य केवल शारीरिक चुनौती पूरा करना नहीं, बल्कि हिमालय की संवेदनशील प्रकृति और सांस्कृतिक विरासत के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है। कलम सिंह बिष्ट स्थानीय ग्रामीणों, युवा पीढ़ी और मां नंदा देवी के यात्रियों से विशेष अपील करेंगे कि हिमालय को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

उन्होंने संदेश दिया कि हिमालय हमारी प्राकृतिक धरोहर होने के साथ-साथ हमारी संस्कृति, परंपराओं, आस्था और स्थानीय जीवनशैली का आधार है। इसलिए बुग्यालों, जंगलों, जलस्रोतों और पर्वतीय क्षेत्रों को कूड़ा-कचरे एवं प्लास्टिक से बचाना जरूरी है। साथ ही स्थानीय रीति-रिवाजों और परंपराओं का सम्मान करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

‘रन फॉर सेफ कल्चर एंड हिमालयास’ के माध्यम से युवाओं को प्रकृति संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का संदेश दिया जाएगा। कलम सिंह बिष्ट ने सभी स्थानीय लोगों और यात्रियों से आह्वान करेंगे कि वे मिलकर “हिमालय को सुरक्षित रखें, संस्कृति और परंपराओं को सुरक्षित रखें” के संकल्प को आगे बढ़ाएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow