शराब कांड में फंसे अजय सोनकर उर्फ घोंचू का बेटा गिरफ्तार, कोरोनेशन अस्पताल में मारपीट पर कुल 10 पकड़े

Rajkumar Dhiman, Dehradun: कोरोनेशन जिला अस्पताल में युवकों के बीच हुई मारपीट के मामले में डालनवाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 आरोपित युवकों को गिरफ्तार किया है। जिसमें वर्ष 2019 में पथरियापीर शराब कांड के मुख्य आरोपी अजय सोनकर उर्फ घोंचू का बेटा मुकुल सोनकर भी शामिल है। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो … The post शराब कांड में फंसे अजय सोनकर उर्फ घोंचू का बेटा गिरफ्तार, कोरोनेशन अस्पताल में मारपीट पर कुल 10 पकड़े appeared first on Round The Watch.

Sep 17, 2026 - 00:37
 101  2k
शराब कांड में फंसे अजय सोनकर उर्फ घोंचू का बेटा गिरफ्तार, कोरोनेशन अस्पताल में मारपीट पर कुल 10 पकड़े

Rajkumar Dhiman, Dehradun: कोरोनेशन जिला अस्पताल में युवकों के बीच हुई मारपीट के मामले में डालनवाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 आरोपित युवकों को गिरफ्तार किया है। जिसमें वर्ष 2019 में पथरियापीर शराब कांड के मुख्य आरोपी अजय सोनकर उर्फ घोंचू का बेटा मुकुल सोनकर भी शामिल है। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने घटना का संज्ञान लेते हुए संबंधित आरोपितों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और घटना में शामिल युवकों को चिन्हित करते हुए गिरफ्तार किया।

मेडिकल कराने पहुंचे युवकों पर हमला करने का आरोप
पुलिस के अनुसार, बालावाला के वृंदावन एन्क्लेव निवासी हिमांशु चौहान पुत्र शीतन चौहान ने कोतवाली डालनवाला में तहरीर दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने छह अन्य दोस्तों के साथ कोरोनेशन जिला चिकित्सालय में मेडिकल कराने पहुंचे थे।

इसी दौरान 15 से 20 अज्ञात युवक वाहन संख्या UK07FG4494 से वहां पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने उनसे उनका पता पूछा। जब उन्होंने बालावाला बताया तो अचानक उनके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। शिकायत के मुताबिक, हमलावरों ने कांच की बोतलों और पत्थरों से हमला किया तथा जान से मारने की धमकी भी दी।

हिमांशु चौहान की तहरीर के आधार पर डालनवाला कोतवाली में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 149/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए घटना में शामिल युवकों के संबंध में जानकारी जुटाई।

जांच के बाद 10 युवकों को हिरासत में लिया
डालनवाला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट की घटना में संलिप्त युवकों की पहचान की। पुलिस के अनुसार, प्राप्त जानकारी के आधार पर 10 युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। उनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार किए गए युवकों के नाम और पते
1. वंश कोठियाल (20 वर्ष) पुत्र मनोज कोठियाल, निवासी 113 इन्द्रा कालोनी, चुक्खू मोहल्ला, कोतवाली नगर, देहरादून।

2. कपिल वोहते उर्फ सन्नी (36 वर्ष) पुत्र राजभहन बोहते, निवासी 112 इन्द्रा कालोनी, चुक्खू मोहल्ला, कोतवाली नगर, देहरादून।

3. अंकित वासोत उर्फ कुसु (37 वर्ष) पुत्र किशोर वासोत, निवासी 78, III ब्लॉक, इन्द्रा कालोनी, चुक्खू मोहल्ला, कोतवाली नगर, देहरादून।

4. समीर ढिंगिया (23 वर्ष) पुत्र राजन ढिंगिया, निवासी 109 इन्द्रा कालोनी, चुक्खू मोहल्ला, कोतवाली नगर, देहरादून।

5. मुकुल सोनकर (22 वर्ष) पुत्र अजय सोनकर उर्फ घोंचू, निवासी 51 इन्द्रा कालोनी, चुक्खू मोहल्ला, कोतवाली नगर, देहरादून।

6. गुंजन कुमार (19 वर्ष) पुत्र भूटान यादव, निवासी इन्द्रा कालोनी, शर्मा टेलर, नई चुक्खूवाला, जनपद देहरादून। हाल पता—कारवाड़ी ग्रांट, नियर बडोवाला, जनपद देहरादून।

7. शुभ सिरोय (22 वर्ष) पुत्र चंचल सिरोय, निवासी 93/01 इन्द्रानगर कालोनी, चुक्खूवाला, देहरादून।

8. विवेक सैनी उर्फ विहान (22 वर्ष) पुत्र पप्पू सैनी, निवासी मकान संख्या 60/60, इन्द्रानगर कालोनी, चुक्खूवाला, देहरादून।

9. हर्षित चौहान (20 वर्ष) पुत्र दीपक चौहान, निवासी मकान संख्या 253, III ब्लॉक, इन्द्रा कालोनी, चुक्खूवाला, जनपद देहरादून।

10. हिमांशु भट्ट (21 वर्ष) पुत्र विनोद कुमार, निवासी 14/2 इन्द्रानगर कालोनी, चुक्खूवाला, देहरादून।

The post शराब कांड में फंसे अजय सोनकर उर्फ घोंचू का बेटा गिरफ्तार, कोरोनेशन अस्पताल में मारपीट पर कुल 10 पकड़े appeared first on Round The Watch.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow