पौड़ी में दर्दनाक सड़क हादसे में वाहन खाई में गिरने से 8 लोगों की जान चली गई,सीएम धामी ने जताया शोक
देहरादून/पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड के पौड़ी जिले में भीषण सड़क हादसे में यात्रियों से भरा एक वाहन बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरा। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार वाहन में…
देहरादून/पौड़ी गढ़वाल
उत्तराखंड के पौड़ी जिले में भीषण सड़क हादसे में यात्रियों से भरा एक वाहन बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरा। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार वाहन में 12 लोग सवार थे, जिसमें से 8 लोगों की मौत हो गई।
हादसा रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाडी गांव के पास हुआ, जहां एक ईको वाहन नंबर UK15TA2152 खाई में गिर गया। वाहन में सवार 12 लोग सवार थे, जिनमें से 8 लोगों की मौत हो गई। वाहन सड़क से करीब 300 मीटर नीचे खाई में गिरा बताता जा रहा है।
बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं बैंणी-भुली योजना का फॉर्म भरकर वापस अपने गांव में जा रही थी, लेकिन बीच रास्ते में ही कलवाडी गांव के पास ये दर्दनाक हादसा हो गया और 8 लोगों की जान चली गई. वहीं हादसे की सूचना मिलते ही रिखणीखाल, लैंसडाउन और कोटद्वार से अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को तुरंत पास के हॉस्पिटल भिजवाया गया और एक गंभीर घल।को हेलिसर्विस की मदद से हायर सेंटर भेजा गया। वहीं मृतकों का पंचनाम भरकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पौड़ी गढ़वाल के कलवाड़ी, रिखणीखाल में हुए भीषण सड़क हादसे का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
पुष्कर सिंह धामी, सीएम, उत्तराखंड ने इस हृदयविदारक दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। शोक संदेश में उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
जिला प्रशासन को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में वाहन चालक अनिल देवराड़ा और सात महिलाएं शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल एक महिला को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
मृतकों के नाम इस प्रकार हैं…
कांती देवी (45) पत्नी दिनेश चंद्र, निवासी भंगालवाड़।
रेखा देवी (42) पत्नी प्रेम सिंह, निवासी भंगालवाड़।
अनिल देवराड़ा (48) पुत्र जयानंद, निवासी भंगालवाड़ (चालक)।
सुमित्रा देवी (50) पत्नी रमेश सिंह, निवासी भंगालवाड़।
सुनीता देवी (45) पत्नी महेंद्र सिंह, निवासी भंगालवाड़।
धनेश्वरी देवी (46) पत्नी किशन चंद फता निवासी भंगालवाड़।
सरोजनी देवी (38) पत्नी मोहन सिंह, निवासी भंगालवाड़।
रजनी देवी (35) निवासी भंगालवाड़।
What's Your Reaction?

