कालसी ब्लॉक में राज्य स्तरीय बाल चौपाल का भव्य आयोजन संपन्न, 600 से अधिक बच्चों ने किया प्रतिभाग

देहरादून/कालसी कालसी विकासखंड द्वारा आज राज्य स्तरीय बाल चौपाल का आयोजन अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कालसी में किया गया। इस आयोजन में विकासखंड के 30 विद्यालयों के 600 से…

Nov 27, 2026 - 00:37
 123  5k
कालसी ब्लॉक में राज्य स्तरीय बाल चौपाल का भव्य आयोजन संपन्न, 600 से अधिक बच्चों ने किया प्रतिभाग

देहरादून/कालसी

कालसी विकासखंड द्वारा आज राज्य स्तरीय बाल चौपाल का आयोजन अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कालसी में किया गया। इस आयोजन में विकासखंड के 30 विद्यालयों के 600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। लगभग 100 शिक्षकों ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में एससीईआरटी उत्तराखंड के अपर निदेशक श्री पदमेन्द्र सकलानी, उप निदेशक विनोद मटुड़ा, अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के राज्य प्रमुख शोभन सिंह नेगी,

खंड शिक्षा अधिकारी चकराता बुशरा, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सचिन असवाल, आदि ने भी बच्चों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।

इस आयोजन की तैयारी शिक्षकों द्वारा एक सप्ताह से अधिक समय तक विद्यालय स्तर पर की गई। बच्चों की विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों को संचालित किया गया। वहीं विभिन्न स्टॉल पर गतिविधियों के अतिरिक्त भांति भांति के टीएलएम प्रदर्शित किये गए। दिमागी कसरत, आओ खेले खेल नए, आओ दौड़े भागें, मैं हूँ कलाकार जैसी तमाम थीम आधारित गतिविधियों में बच्चों और शिक्षकों ने खूब आनंद लिया।

समारोह में केजीबीवी कालसी एवं कोरुआ, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कालसी, एम आर बी स्कूल विकासनगर, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कालसी के बच्चों ने स्टॉल गतिविधियों के साथ साथ सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियाँ भी दी गई।

शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस समारोह में अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा शिक्षकों के साथ गतिविधियों व टीएलएम के निर्माण में सहयोग दिया गया।

साथ ही विभिन्न संस्थाओं ने भी स्टॉल के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। जैसे भारत स्काउट गाइड, रूम टू रीड,आलभ्य फाउंडेशन, अमेरिका इण्डिया फाउंडेशन, आसरा ट्रस्ट, आदि। ग्राफिक एरा हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण किया गया और प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों के लिए स्टेशनरी प्रदान की गई।

गतिविधियों के संचालन में विभिन्न शिक्षकों, बीआरपी, सीआरपी, सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने योगदान दिया।

समारोह के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी कालसी भुवनेश्वर प्रसाद जदली ने इस आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी का धन्यवाद दिया। मंच संचालन मंगत राम, जगदीश एवं इश्मित द्वारा किया गया।

समग्र रूप से यह आयोजन बच्चों के लिए सीखने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नए अनुभव प्राप्त करने तथा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से व्यापक एक्सपोजर हासिल करने का एक महत्वपूर्ण अवसर रहा। बाल चौपाल ने बच्चों को विद्यालय की सीमाओं से बाहर निकलकर आपसी सहभागिता, रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं आनंदपूर्ण सीखने का मंच प्रदान किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow