पूरे देश में करवट बदल रहा मौसम, उत्तर भारत में चक्रवाती तूफान मोंथा का असर, IMD ने जारी किया अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान मोंथा के असर से नवंबर की शुरुआत में उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिला। आंध्र प्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश तक भारी बारिश हुई, लेकिन अब मौसम सामान्य होते दिख रहा है। दिल्ली में ठंड का असर बढ़ने लगा है, जबकि यूपी … The post पूरे देश में करवट बदल रहा मौसम, उत्तर भारत में चक्रवाती तूफान मोंथा का असर, IMD ने जारी किया अलर्ट appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Nov 3, 2025 - 09:37
 152  501.8k
पूरे देश में करवट बदल रहा मौसम, उत्तर भारत में चक्रवाती तूफान मोंथा का असर, IMD ने जारी किया अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान मोंथा के असर से नवंबर की शुरुआत में उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिला। आंध्र प्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश तक भारी बारिश हुई, लेकिन अब मौसम सामान्य होते दिख रहा है। दिल्ली में ठंड का असर बढ़ने लगा है, जबकि यूपी और बिहार में सुबह-शाम के समय कोहरा देखने को मिल रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज रात कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, इन बारिशों के बावजूद प्रदूषण में कोई खास बदलाव नहीं आया है।

उत्तर प्रदेश में भी अब मौसम सामान्य होने लगा है, लेकिन कोहरा अब सुबह और देर रात के समय होने लगा है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। 8 नवंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में आज शुष्क मौसम रहेगा, हालांकि कहीं-कहीं हल्का कोहरा छा सकता है।

बिहार में 3 और 4 नवंबर को मौसम साफ रहेगा, जबकि 5 से 7 नवंबर के बीच बंगाल की खाड़ी में एक और नया सिस्टम बन सकता है, जिससे बिहार में हल्की बारिश हो सकती है।

वहीं, उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में शीत लहर और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 4 और 5 नवंबर को पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड और बर्फबारी का अनुमान है, जबकि मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा छा सकता है।

The post पूरे देश में करवट बदल रहा मौसम, उत्तर भारत में चक्रवाती तूफान मोंथा का असर, IMD ने जारी किया अलर्ट appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow