देखिए वीडियो: सुनने गए थे गुलजार का गाना...मगर पापा की परियों की कुश्ती ने लूटी महफिल !
पीलीभीत, अमृत विचार। कॉलेज का मैदान पापा की परियों के बीच कुश्ती का अखाड़ा बन गया। खास बात ये कि जिस वक्त पापा की परियां एक दूसरे के बाल खींचने में अपनी ताकत झोंक रहीं थीं, ठीक उसी समय कॉलेज के मैदान में स्टार नाइट के दौरान हरियाणवी सिंगर गुलजार अपनी परफॉर्मेंस दे रहे थे। लिहाजा सिंगर का गाना छोड़कर लड़कियों की लाइव रेसलिंग का वीडियो लोगों ने बनाना शुरू कर दिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो मंगलवार की रात का बताया जा रहा है, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में स्टार नाइट की आयोजन किया गया था।...

पीलीभीत, अमृत विचार। कॉलेज का मैदान पापा की परियों के बीच कुश्ती का अखाड़ा बन गया। खास बात ये कि जिस वक्त पापा की परियां एक दूसरे के बाल खींचने में अपनी ताकत झोंक रहीं थीं, ठीक उसी समय कॉलेज के मैदान में स्टार नाइट के दौरान हरियाणवी सिंगर गुलजार अपनी परफॉर्मेंस दे रहे थे। लिहाजा सिंगर का गाना छोड़कर लड़कियों की लाइव रेसलिंग का वीडियो लोगों ने बनाना शुरू कर दिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
वीडियो मंगलवार की रात का बताया जा रहा है, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में स्टार नाइट की आयोजन किया गया था। लोग हरियाणवी सिंगर गुलजार की गायकी का मजा लूट रहे थे। लेकिन अचानक मची अफरा-तफरी ने पूरे कार्यक्रम में खलबली मचा दी। लोगों ने देखा लड़कियों के दो गुट आपस में गुत्थम-गुत्था कर रहे हैं। उनको रोकने की बजाए युवा घेरा बनाकर खड़े हो गए। करीब चार से पांच लड़कियां काफी देर तक एक दूसरे बाल और कपड़े खींचती रहीं।
वीडियो को देखने से पता चलता है कि लोगों को सिंगर का गाना सुनने से ज्यादा लड़कियों की कुश्ती देखने में मजा आया। भीड़ में से निकलकर एक युवा रेफरी भी बन गया। बिल्कुल ऐसा माहौल हो गया कि मानो किसी अखाड़े में कुश्ती चल रही हो। रेफरी बने युवा ने गिनती तक गिनना शुरू कर दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी का कहना है कि पता चला है कि लड़कियां कांशीराम कॉलोनी की रहने वाली हैं, आपती विवाद के चलते कार्यक्रम के दौरान भिड़ गईं थीं। दोनों पक्षों में से किसी की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
लड़कियां मैदान के अंदर हाथापाई कर रहीं थीं तो लड़कों का पारा मैदान के बाहर हाई हो गया। यहां अचानक बाइक चोरी का ऐसा शोर मचा कि बाहर भी अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बाइक चोरी के शक में कुछ युवा आपस में भिड़ गए थे। मौके पर मौजूद फोर्स ने युवाओं को तितर-बितर किया। अब दोनों ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
What's Your Reaction?