अखिलेश यादव का Facebook अकाउंट बंद! तकनीकी गलती या कुछ और?

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक पेज कथित तौर पर बंद कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक इस आशय की पुष्टि नहीं हो सकी थी कि यह तकनीकी गलती है या कोई और मामला है।  मेरठ स्थित सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने कन्नौज सांसद का फेसबुक पर सोशल मीडिया पेज बंद होने के आशय की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट बंद करवाकर सरकार उनको जनता के दिलों से दूर नहीं कर सकते! जनप्रिय लोक नेता है ! अखिलेश यादव जिंदाबाद। सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर अखिलेश यादव का पेज बनाने...

Oct 11, 2025 - 00:37
 161  9.4k
अखिलेश यादव का Facebook अकाउंट बंद! तकनीकी गलती या कुछ और?

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक पेज कथित तौर पर बंद कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक इस आशय की पुष्टि नहीं हो सकी थी कि यह तकनीकी गलती है या कोई और मामला है। 

cats

मेरठ स्थित सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने कन्नौज सांसद का फेसबुक पर सोशल मीडिया पेज बंद होने के आशय की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट बंद करवाकर सरकार उनको जनता के दिलों से दूर नहीं कर सकते! जनप्रिय लोक नेता है ! अखिलेश यादव जिंदाबाद।

cats

सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर अखिलेश यादव का पेज बनाने के लिए निम्नवत जानकारी सर्च की जा रही है। इसमें लिखा है- यह कॉन्टेंट अभी उपलब्ध नहीं है। आमतौर पर इसलिए होता है क्योंकि इसके ओनर ने इसे केवल लोगों के एक छोटे समूह के साथ शेयर किया है, बदल दिया है कि इसे कौन देख सकता है या इसे हटा दिया गया है।

cats

सपा नेता पूजा शुक्ला ने भी सोशल मीडिया साइट एक्स पर दावा किया कि सपा प्रमुख का फेसबुक पेज बंद कर दिया गया है। उन्होंने लिखा कि फेसबुक ने अपनी हदें पार कर दीं - उसने बिना किसी चेतावनी या सूचना के अखिलेश यादव का आधिकारिक पेज सस्पेंड कर दिया। यह कोई साधारण अकाउंट नहीं है - यह अखिलेश यादव हैं, लाखों लोगों की आवाज़! फेसबुक को अपनी सीमाओं का ध्यान रखना चाहिए - वह लोकतंत्र को दबा नहीं सकता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow