मसूरी में गढ़वाल सभा भवन के लिए भूमि आवंटन पर पदाधिकारियों ने मंत्री गणेश जोशी का जताया आभार

972 वर्ग मीटर भूमि आवंटन, वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की दिशा में बढ़ा कदम देहरादून, 16 सितंबर। मसूरी में

Sep 17, 2026 - 09:37
 107  4k
मसूरी में गढ़वाल सभा भवन के लिए भूमि आवंटन पर पदाधिकारियों ने मंत्री गणेश जोशी का जताया आभार

972 वर्ग मीटर भूमि आवंटन, वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की दिशा में बढ़ा कदम

देहरादून, 16 सितंबर। मसूरी में गढ़वाल सभा भवन के निर्माण के लिए मंत्रिमंडल द्वारा भूमि आवंटन किए जाने पर गढ़वाल सभा के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया।

गढ़वाल सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मसूरी में गढ़वाल सभा भवन के निर्माण से स्थानीय जनता की भावनाएं जुड़ी हुई हैं और अब इसके निर्माण की दिशा में सकारात्मक प्रगति हुई है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गढ़वाल सभा प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं, सामाजिक एकता और पहाड़ी विरासत का महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व करती है। मसूरी में गढ़वाल सभा के अपने भवन का निर्माण समाज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।

उन्होंने कहा कि यह भवन सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में भी सहायक होगा।

मंत्री गणेश जोशी ने गढ़वाल सभा के लिए 972 वर्ग मीटर भूमि आवंटित करने तथा भवन निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर मुख्यमंत्री का भी आभार व्यक्त किया।

इस दौरान पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, गढ़वाल सभा मसूरी के अध्यक्ष भगवान सिंह धनाई सहित सभा के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow