प्रेमनगर में तेज बरसाती बहाव में बही क्रेटा, युवक-युवती की मौत, एक युवती घायल अवस्था में रेस्क्यू

Rankumar Dhiman, Dehradun: प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात तेज बरसाती बहाव के बीच एक क्रेटा कार बह गई। हादसे के समय वाहन में एक युवक और दो युवतियां सवार थीं। सूचना मिलने पर SDRF की टीम ने रातभर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब दो किलोमीटर दूर एक युवती घायल अवस्था में … The post प्रेमनगर में तेज बरसाती बहाव में बही क्रेटा, युवक-युवती की मौत, एक युवती घायल अवस्था में रेस्क्यू appeared first on Round The Watch.

Sep 1, 2026 - 09:37
 161  3.9k
प्रेमनगर में तेज बरसाती बहाव में बही क्रेटा, युवक-युवती की मौत, एक युवती घायल अवस्था में रेस्क्यू

Rankumar Dhiman, Dehradun: प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात तेज बरसाती बहाव के बीच एक क्रेटा कार बह गई। हादसे के समय वाहन में एक युवक और दो युवतियां सवार थीं। सूचना मिलने पर SDRF की टीम ने रातभर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब दो किलोमीटर दूर एक युवती घायल अवस्था में मिली, जिसे सुरक्षित रेस्क्यू कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, वाहन में सवार युवक और एक अन्य युवती के शव बरामद कर लिए गए। वहीं, नदी में क्षतिग्रस्त क्रेटा कार के पास एक स्कॉर्पियो कार भी मिली, लेकिन उसमें किसी की उपस्थिति की पुष्टि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि छात्र यूपीईएस यूनिवर्सिटी के बताए जा रहे हैं। फिर भी इसकी अभी आधिकारिक जानकारी मिलना बाकी है।

हादसा थाना प्रेमनगर क्षेत्र के लोअर कंडोली, पौंधा रोड स्थित कंडोली पुल के पास देर रात हुआ। बताया गया कि क्रेटा कार संख्या RJ 13 CE 5641 तेज बरसाती बहाव की चपेट में आकर बह गई। वाहन के बहने की सूचना मिलते ही SDRF डाकपत्थर की टीम अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

तेज बहाव में शुरू हुआ रातभर रेस्क्यू अभियान
घटनास्थल पर पहुंचते ही SDRF जवानों ने अंधेरे और तेज पानी के बीच सर्चिंग एवं रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि क्रेटा में तीन लोग सवार थे। तेज बहाव के कारण वाहन और उसमें सवार लोगों का पता लगाने के लिए टीम ने आसपास के क्षेत्र में व्यापक सर्चिंग की।

लगातार तलाश के दौरान घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर सहज पुत्री गुलशन बवेजा घायल अवस्था में मिलीं। SDRF जवानों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

युवक और युवती के शव बरामद
सर्चिंग अभियान के दौरान SDRF टीम को वाहन में सवार अक्षय पुत्र मुकेश, उम्र 20 वर्ष, निवासी जयपुर, राजस्थान का शव बरामद हुआ। इसके साथ ही एक अन्य युवती का शव भी बरामद कर लिया गया। दोनों शवों को आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

तेज बारिश और उफनते बरसाती बहाव के बीच SDRF जवानों ने पूरी रात अभियान जारी रखा। हादसे ने एक बार फिर बरसात के दौरान पहाड़ी और नदी-नालों से जुड़े मार्गों पर अचानक बढ़ने वाले जलप्रवाह के खतरे को सामने ला दिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

The post प्रेमनगर में तेज बरसाती बहाव में बही क्रेटा, युवक-युवती की मौत, एक युवती घायल अवस्था में रेस्क्यू appeared first on Round The Watch.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow