धामावाला बाजार में दिल्ली पुलिस की दबिश, ज्वेलर्स की दुकान पर चस्पा किया नोटिस
Rajkumar Dhiman, Dehradun: धामावाला बाजार में शुक्रवार को उस समय हलचल मच गई, जब दिल्ली पुलिस की एक टीम सोने की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में एक ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंची। दिल्ली एयरपोर्ट अथारिटी थाने से आई टीम ने संबंधित कारोबारी के नहीं मिलने पर उसकी दुकान पर नोटिस चस्पा … The post धामावाला बाजार में दिल्ली पुलिस की दबिश, ज्वेलर्स की दुकान पर चस्पा किया नोटिस appeared first on Round The Watch.
Rajkumar Dhiman, Dehradun: धामावाला बाजार में शुक्रवार को उस समय हलचल मच गई, जब दिल्ली पुलिस की एक टीम सोने की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में एक ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंची। दिल्ली एयरपोर्ट अथारिटी थाने से आई टीम ने संबंधित कारोबारी के नहीं मिलने पर उसकी दुकान पर नोटिस चस्पा कर दिया। नोटिस के जरिए ज्वेलर्स को पूछताछ के लिए निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट अथारिटी थाने की पुलिस शुक्रवार को जांच के सिलसिले में देहरादून पहुंची थी। टीम को धामावाला बाजार स्थित एक ज्वेलर्स से संपर्क करना था। पुलिसकर्मी जब दुकान पर पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही कारोबारी दुकान बंद कर वहां से जा चुका था। इसके बाद पुलिस ने दुकान के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया, ताकि संबंधित कारोबारी को पूछताछ के लिए बुलाया जा सके।
सोने के लेनदेन की पड़ताल में जुटी दिल्ली पुलिस
पूरा मामला सोने की खरीद-फरोख्त से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, सोना किससे खरीदा गया था, लेनदेन कितनी रकम का था और इस मामले में ज्वेलर्स की क्या भूमिका है, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। दिल्ली पुलिस ने भी जांच से संबंधित विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। ऐसे में कारोबारी से पूछताछ के बाद ही मामले की कड़ियां स्पष्ट होने की उम्मीद है।
उधर, दिल्ली पुलिस की टीम के देहरादून पहुंचने की शहर कोतवाली पुलिस ने भी पुष्टि की है। शहर कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि दिल्ली से पुलिस टीम आई थी। टीम ने धामावाला बाजार स्थित संबंधित ज्वेलर्स की दुकान पर नोटिस चस्पा किया और कारोबारी को पूछताछ के लिए बुलाया है। नोटिस चस्पा करने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम वापस लौट गई। घटना के बाद से ही धामावाला बाजार के सराफा कारोबारियों के बीच इस कार्रवाई को लेकर चर्चाएं हो रही हैं।
The post धामावाला बाजार में दिल्ली पुलिस की दबिश, ज्वेलर्स की दुकान पर चस्पा किया नोटिस appeared first on Round The Watch.
What's Your Reaction?