देहरादून में अंधाधुंध फायरिंग, 50 से ज्यादा लोगों ने छिपकर बचाई जान
Round The Watch News: हरिपुरकलां में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपित ने चार से पांच राउंड फायर किए। गोलियों के निशान घरों और सड़क पर खड़ी गाड़ियों पर मिले हैं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद 50 से अधिक लोगों में अफरा-तफरी … The post देहरादून में अंधाधुंध फायरिंग, 50 से ज्यादा लोगों ने छिपकर बचाई जान appeared first on Round The Watch.
Round The Watch News: हरिपुरकलां में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपित ने चार से पांच राउंड फायर किए। गोलियों के निशान घरों और सड़क पर खड़ी गाड़ियों पर मिले हैं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद 50 से अधिक लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए लोग घरों के भीतर घुस गए और दरवाजों के पीछे छिप गए। कुछ लोगों ने घरों की खिड़कियों से घटना का वीडियो भी बनाया। हालांकि, फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ।
घटना रायवाला कोतवाली क्षेत्र के हरिपुरकलां की है। सोमवार देर शाम एक पक्ष की ओर से घर के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद शुरू हुआ। बताया गया कि मकान मालिक इससे नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होने लगी। इसी दौरान एक युवक घर के भीतर गया और रिवॉल्वर लेकर बाहर आया। उसने सड़क पर खड़ी गाड़ी को निशाना बनाते हुए चार से पांच राउंड फायर कर दिए। गोलियों के निशान आसपास के घरों और खड़ी गाड़ियों पर भी मिले।
अचानक हुई फायरिंग से मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए। करीब 50 से अधिक लोग जान बचाने के लिए अपने घरों में घुस गए। कई लोग दरवाजों के पीछे छिप गए, जबकि कुछ ने खिड़कियों से घटना का वीडियो बनाया। वीडियो में युवक को फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपित को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार, लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद
पुलिस के मुताबिक, इंटर कॉलेज रोड, हरिपुरकलां निवासी शिवम लिंगवाल ने मामले में तहरीर दी है। शिवम ने बताया कि बीती रात धर्मपाल उर्फ मुन्ना उनके घर के सामने आया और वहां खड़ी मोटरसाइकिल के साथ ही पड़ोस में रहने वाले भास्कर की कार पर लात मारने लगा। इस दौरान वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाड़ियां हटाने के लिए कहने लगा। जब शिवम और उनकी बहन ने धर्मपाल को ऐसा करने से मना किया तो उसने जेब से रिवॉल्वर निकालकर अचानक उन पर फायर कर दिया। दोनों भाई-बहन बाल-बाल बच गए। इसके बाद आरोपित ने वहां खड़ी कार पर भी गोली चला दी।
कोतवाली प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि शिवम की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए धर्मपाल उर्फ मुन्ना निवासी इंटर कॉलेज रोड, हरिपुरकलां को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर और चार खोखे कारतूस बरामद किए गए हैं।
The post देहरादून में अंधाधुंध फायरिंग, 50 से ज्यादा लोगों ने छिपकर बचाई जान appeared first on Round The Watch.
What's Your Reaction?