सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, कर्मचारी की पिटाई के बाद शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज

Rajkumar Dhiman, Dehradun: उत्तराखंड सचिवालय में एक महिला अधिकारी को परेशान करने, अभद्र व्यवहार करने और उनका पीछा करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। महिला अधिकारी की शिकायत पर सचिवालय प्रशासन ने जांच शुरू की है। वहीं, बुधवार को सचिवालय परिसर स्थित एटीएम चौक पर संबंधित कर्मचारी की सचिवालय कर्मियों ने जमकर पिटाई … The post सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, कर्मचारी की पिटाई के बाद शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज appeared first on Round The Watch.

Oct 22, 2026 - 09:37
 148  18.4k
सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, कर्मचारी की पिटाई के बाद शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज

Rajkumar Dhiman, Dehradun: उत्तराखंड सचिवालय में एक महिला अधिकारी को परेशान करने, अभद्र व्यवहार करने और उनका पीछा करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। महिला अधिकारी की शिकायत पर सचिवालय प्रशासन ने जांच शुरू की है। वहीं, बुधवार को सचिवालय परिसर स्थित एटीएम चौक पर संबंधित कर्मचारी की सचिवालय कर्मियों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद सचिवालय में अफरातफरी का माहौल बन गया। मामले में अब शहर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी कर्मचारी की पहचान पंकज सिंह के रूप में हुई है। वह सहकारिता विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात है और सचिवालय में उप सचिव के कार्यालय से संबद्ध था। महिला अनुभाग अधिकारी ने सचिवालय प्रशासन को दी शिकायत में आरोप लगाया कि पंकज सिंह उन्हें लगातार परेशान कर रहा था। वह बार-बार फोन करता था और उनके साथ अभद्र व्यवहार करता था। शिकायत में कर्मचारी पर पीछा करने और कार्यालय तक पहुंचकर परेशान करने का भी आरोप लगाया गया है।

फेसबुक पर ब्लॉक करने के बाद फोन करने का आरोप
महिला अधिकारी के अनुसार, आरोपी ने कुछ दिन पहले फेसबुक के माध्यम से उनसे संपर्क करने की कोशिश की थी। इसके बाद उसे फेसबुक पर ब्लॉक कर दिया गया। आरोप है कि इसके बावजूद कर्मचारी ने बार-बार मोबाइल फोन पर अनावश्यक कॉल कर उन्हें परेशान करना जारी रखा।

शिकायत में कहा गया है कि 16 अक्टूबर 2026 को आरोपी महिला अधिकारी के कार्यालय पहुंचा और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि उसने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और उन्हें घूरकर देखने की धमकी भी दी। महिला अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया कि जब उनके सहयोगियों ने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो उसने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया।

बुधवार को एटीएम चौक पर कर्मचारी की पिटाई
महिला अधिकारी को परेशान करने और कार्यालय तक पहुंचने के मामले के बीच बुधवार को सचिवालय परिसर स्थित एटीएम चौक पर कर्मचारी की पिटाई कर दी गई। सचिवालय कर्मियों ने उसे घेरकर पीटा। घटना के बाद परिसर में अफरातफरी की स्थिति बन गई। कर्मचारी की पिटाई की घटना के बाद मामला और गरमा गया।

इस प्रकरण की जानकारी सचिवालय प्रशासन को भी दी गई। सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने पूरे घटनाक्रम से प्रशासन को अवगत कराया। सचिवालय प्रशासन ने शिकायत में लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कराई।

आरोपी को मुख्यालय से संबद्ध किया
महिला अधिकारी ने अपनी शिकायत में सचिवालय में आउटसोर्स के माध्यम से तैनात कुछ कर्मचारियों के व्यवहार पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ कर्मचारी नशे का सेवन करते हैं और महिला कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। उन्होंने सचिवालय जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, आरोपी के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई करने और आउटसोर्स कर्मचारियों का सत्यापन कराने की मांग की है।

शिकायत मिलने के बाद सचिवालय प्रशासन ने आरोपी कर्मचारी को उप सचिव के कार्यालय से हटाकर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। सचिवालय प्रशासन के सचिव युगल किशोर पंत ने कहा कि महिला कर्मचारियों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। शिकायत सामने आने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

महिला अधिकारी की शिकायत से जुड़े इस मामले में अब शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो चुका है। पुलिस की जांच में शिकायत में लगाए गए आरोपों और बुधवार को हुई मारपीट की घटना से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।

The post सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, कर्मचारी की पिटाई के बाद शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज appeared first on Round The Watch.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow