वीडियो: हरियाणा की महिला को शराब पीने से टोका तो मच गया बवाल, कपड़े तक फाड़ डाले
Rajkumar Dhiman, Dehradun: ऋषिकेश के पर्यटन क्षेत्रों में सोमवार को दो अलग-अलग घटनाओं ने माहौल बिगाड़ दिया। एक ओर हरियाणा से आई महिला पर्यटक ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से रोके जाने पर बीच सड़क जमकर हंगामा किया, तो दूसरी ओर तपोवन क्षेत्र में युवाओं के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। जिसमें … The post वीडियो: हरियाणा की महिला को शराब पीने से टोका तो मच गया बवाल, कपड़े तक फाड़ डाले appeared first on Round The Watch.
Rajkumar Dhiman, Dehradun: ऋषिकेश के पर्यटन क्षेत्रों में सोमवार को दो अलग-अलग घटनाओं ने माहौल बिगाड़ दिया। एक ओर हरियाणा से आई महिला पर्यटक ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से रोके जाने पर बीच सड़क जमकर हंगामा किया, तो दूसरी ओर तपोवन क्षेत्र में युवाओं के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक युवती ने हाथ चलाते हुए युवक के कपड़े तक फाड़ डाले।
नीलकंठ क्षेत्र में हाई वोल्टेज ड्रामा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नीलकंठ क्षेत्र के पास एक महिला खुलेआम शराब पी रही थी। स्थानीय लोगों ने जब उसे ऐसा करने से रोका, तो वह भड़क उठी और सड़क पर ही तीखी बहस शुरू कर दी। समझाने की कोशिशें नाकाम रहीं और देखते ही देखते मामला हंगामे में बदल गया। काफी देर तक चले इस ड्रामे के चलते मौके पर भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने पर्यटन स्थलों पर बढ़ती अनुशासनहीनता पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इस तरह की हरकतें ऋषिकेश की छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं।
पुलिस ने लिया एक्शन
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई। लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी के अनुसार, महिला के खिलाफ शांति भंग करने पर चालान किया गया है। वहीं, उसके साथ मौजूद वाहन चालक को शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वीडियो के आधार पर आगे की जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कार्रवाई भी की जाएगी।
तपोवन में सड़क पर भिड़ंत, फाड़े कपड़े
इसी बीच, एक अन्य वीडियो में तपोवन क्षेत्र की सड़क पर दो युवकों और एक युवती के बीच हाथापाई होती दिख रही है। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक के कपड़े तक फाड़ दिए गए। इस घटना से भी मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने ऋषिकेश जैसे संवेदनशील पर्यटन स्थल की कानून-व्यवस्था और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग सख्त कार्रवाई और सख्ती बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।
The post वीडियो: हरियाणा की महिला को शराब पीने से टोका तो मच गया बवाल, कपड़े तक फाड़ डाले appeared first on Round The Watch.
What's Your Reaction?