बाराबंकी :  देव दीपावली पर जगमगाए घाट और मंदिर, 7100 दीपों से खिला नागेश्वरनाथ घाट

कार्यालय संवाददाता, बाराबंकी, अमृत विचार : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार की शाम देव दीपावली की छटा पूरे जिले में बिखरी रही। कहीं सरोवरों के घाटों पर दीपों की लौ टिमटिमाई तो कहीं मंदिरों में जयकारों और आरती की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कोई थाली में दीप लेकर अभरण सरोवर के घाट तक पहुंचा तो कोई पूरे परिवार संग दीप जलाने में मग्न नजर आया। शाम ढलते ही मृदंग, मंजीरा और शंख की ध्वनि पर आस्था और प्रकाश का अद्भुत संगम देखने को मिला।  शहर के नागेश्वरनाथ तालाब, फतेहपुर के श्री शक्तिधाम महादेव तालाब, लोधेश्वर महादेवा...

Nov 6, 2025 - 00:37
 102  501.8k

कार्यालय संवाददाता, बाराबंकी, अमृत विचार : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार की शाम देव दीपावली की छटा पूरे जिले में बिखरी रही। कहीं सरोवरों के घाटों पर दीपों की लौ टिमटिमाई तो कहीं मंदिरों में जयकारों और आरती की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कोई थाली में दीप लेकर अभरण सरोवर के घाट तक पहुंचा तो कोई पूरे परिवार संग दीप जलाने में मग्न नजर आया। शाम ढलते ही मृदंग, मंजीरा और शंख की ध्वनि पर आस्था और प्रकाश का अद्भुत संगम देखने को मिला। 

शहर के नागेश्वरनाथ तालाब, फतेहपुर के श्री शक्तिधाम महादेव तालाब, लोधेश्वर महादेवा और सुमेरगंज स्थित मां दुर्गा-काली मंदिर में श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर और आतिशबाजी कर देव दीपावली का पर्व मनाया। नागेश्वरनाथ मंदिर परिसर में 7100 दीपों की जगमगाहट ने लोगों का मन मोह लिया। श्रद्धालु दीए जलाते, तेल डालते और फूलों से स्वास्तिक बनाते दिखे। रोशनी से नहाए तालाब पर लोगों ने खूब फोटो और सेल्फी लीं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप और व्यापारी नेता राजीव गुप्ता बब्बी ने देव आरती की। इसके बाद हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में गणेश वंदना और मयूर नृत्य ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

रामनगर क्षेत्र के पौराणिक तीर्थस्थल श्री लोधेश्वर महादेवा में भी देव दीपावली की धूम रही। मंदिर और अभरण सरोवर दीपों से जगमगाते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान लोधेश्वर की पूजा-अर्चना कर “हर हर बम बम” के जयघोष से वातावरण को गूंजा दिया। फतेहपुर कस्बे के श्री शक्तिधाम महादेव तालाब पर सुबह से ही दीपोत्सव की तैयारी होती रही। आचार्य पं. अखिलेश चंद्र शास्त्री के सान्निध्य में शाम होते ही पूरा कस्बा दीपमालाओं से आलोकित हो उठा। श्रद्धालुओं ने सवा लाख दीप जलाए और देव आरती की गई। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व माता सीता की आरती ने भक्तों का मन मोह लिया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत और विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा भी मौजूद रहे। वहीं रामसनेहीघाट के सुमेरगंज स्थित मां दुर्गा-काली मंदिर को फूलों से सजाया गया और शाम को 2100 दीपों की रौशनी से मंदिर परिसर दैदीप्यमान हो उठा। महिलाओं ने घर से सजे दीपक और आरती की थालियों के साथ माता की महाआरती कर प्रसाद वितरण किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow