बाराबंकी :251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी का शुभारंभ, भूमि पूजन के साथ गूंजी वैदिक स्वर लहरियां
कार्यालय संवाददाता, बाराबंकी, अमृत विचार : युगतीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे शक्ति संवर्धन 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां रविवार को भूमि पूजन के साथ प्रारंभ हुईं। यह भव्य आयोजन आगामी 26 से 29 नवम्बर 2025 तक नगर के पल्हरी चौराहा स्थित जेब्रा पार्क में संपन्न होगा। भूमि पूजन समारोह में शांतिकुंज से पधारी टोली के नायक एवं प्रखर प्रज्ञा पुराण वक्ता श्याम बिहारी दुबे के नेतृत्व में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण और यज्ञाग्नि के बीच वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से गूंज उठा। दुबे ने कहा कि गायत्री यज्ञ केवल धार्मिक...

कार्यालय संवाददाता, बाराबंकी, अमृत विचार : युगतीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे शक्ति संवर्धन 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां रविवार को भूमि पूजन के साथ प्रारंभ हुईं। यह भव्य आयोजन आगामी 26 से 29 नवम्बर 2025 तक नगर के पल्हरी चौराहा स्थित जेब्रा पार्क में संपन्न होगा। भूमि पूजन समारोह में शांतिकुंज से पधारी टोली के नायक एवं प्रखर प्रज्ञा पुराण वक्ता श्याम बिहारी दुबे के नेतृत्व में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया गया।
वैदिक मंत्रोच्चारण और यज्ञाग्नि के बीच वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से गूंज उठा। दुबे ने कहा कि गायत्री यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह सामाजिक, मानसिक और आध्यात्मिक शुद्धि का माध्यम है। इससे व्यक्ति का अंतःकरण निर्मल होता है और राष्ट्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश शुक्ला एवं एमएलसी अंगद सिंह ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन कर किया। इस अवसर पर अयोध्या जोन प्रभारी देशबंधु तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य, पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंह, जिला समन्वयक ए.पी. शर्मा, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. संजय तिवारी, शांति दीक्षित सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : बाराबंकी : विशेष मतदाता पुनरीक्षण में ताकत झोंकेगी भाजपा, तैयारी बैठक में सौंपी गई जिम्मेदारी
What's Your Reaction?