न्यूज 18 के पत्रकार सुनील नवप्रभात पर हमला, पुलिस ने 08 दिन बाद दर्ज किया मुकदमा

Rajkumar Dhiman, Dehradun: शहर में देर रात कार से घर लौट रहे न्यूज18 के पत्रकार सुनील नवप्रभात को मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज की और मारपीट की कोशिश की। आरोप है कि युवकों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और उनका आईफोन जमीन पर फेंककर स्क्रीन तोड़ दी। घटना … The post न्यूज 18 के पत्रकार सुनील नवप्रभात पर हमला, पुलिस ने 08 दिन बाद दर्ज किया मुकदमा appeared first on Round The Watch.

Nov 13, 2026 - 09:37
 111  1.7k
न्यूज 18 के पत्रकार सुनील नवप्रभात पर हमला, पुलिस ने 08 दिन बाद दर्ज किया मुकदमा

Rajkumar Dhiman, Dehradun: शहर में देर रात कार से घर लौट रहे न्यूज18 के पत्रकार सुनील नवप्रभात को मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज की और मारपीट की कोशिश की। आरोप है कि युवकों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और उनका आईफोन जमीन पर फेंककर स्क्रीन तोड़ दी। घटना 03 नवंबर की रात करीब 11:15 बजे फाउंटेन चौक से रिस्पना की ओर जाते समय शेरवुड स्कूल के सामने हुई। पत्रकार ने इस मामले में नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने और आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की। इस एफआईआर को पुलिस ने 08 दिन बाद दर्ज किया।

सुनील नवप्रभात के अनुसार, वह दून अस्पताल में भर्ती एक मरीज को देखकर कार से शास्त्रीनगर स्थित अपने घर लौट रहे थे। शेरवुड स्कूल के सामने मोड़ पर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 20 सी यू 3740 पर सवार दो युवकों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया। दोनों ने कार के बोनट पर हाथ मारते हुए उन्हें नीचे उतरने को कहा। कार से उतरने पर युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथापाई पर उतारू हो गए। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के मुताबिक, दोनों युवक नशे की हालत में प्रतीत हो रहे थे।

नंबर प्लेट छिपाने की कोशिश, मोबाइल तोड़कर भागे
पत्रकार ने बताया कि मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी तो दोनों युवक वहां से भागने लगे। उन्होंने मोटरसाइकिल का नंबर मोबाइल से फोटो खींचकर दर्ज करने का प्रयास किया, लेकिन पीछे बैठे युवक ने नंबर प्लेट पर हाथ रखकर उसे छिपाने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों ने दोबारा उनके साथ हाथापाई की। आरोप है कि एक युवक ने उनके हाथ पर प्रहार कर मोबाइल नीचे फेंक दिया, जिससे आईफोन की स्क्रीन टूट गई और उनके हाथ में भी चोट आई। इसके बाद दोनों युवक धमकी देते हुए फरार हो गए। पत्रकार का कहना है कि मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप नहीं किया होता तो उनके साथ गंभीर घटना हो सकती थी।

112 पर दी सूचना, अगले दिन थाने पहुंचकर दी तहरीर
सुनील नवप्रभात के अनुसार, घटना की रात ही उन्होंने आपातकालीन नंबर 112 पर फोन कर पुलिस से सहायता मांगी थी। अगले दिन चार नवंबर को हाथ का उपचार कराने के बाद वह स्वयं नेहरू कॉलोनी थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक उन्हें किसी ठोस कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांच के लिए सुरक्षित नहीं कराई गई है।

पत्रकारिता से जुड़ी खबरों के कारण हमले की आशंका
सुनील नवप्रभात ने तहरीर में आशंका जताई है कि हमला उनकी पत्रकारिता से भी जुड़ा हो सकता है। उनका कहना है कि वह लंबे समय से राज्य सरकार द्वारा संचालित मदरसों और मजारों से संबंधित मामलों को प्रमुखता से कवर करते रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि कहीं इसी कारण किसी पूर्वाग्रह या दुर्भावना के चलते तो उन्हें निशाना नहीं बनाया गया। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस आशंका की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकती है।

पत्रकार ने पुलिस से मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर दोनों युवकों की पहचान करने, शेरवुड स्कूल के आसपास और घटनास्थल की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज तत्काल सुरक्षित कराने तथा मारपीट, धमकी, रास्ता रोकने और मोबाइल क्षतिग्रस्त करने के आरोपों में सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही पत्रकारिता से जुड़ी किसी संभावित दुर्भावना या सुनियोजित हमले के पहलू की भी निष्पक्ष जांच करने का अनुरोध किया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब कार्रवाई का इंतजार है।

The post न्यूज 18 के पत्रकार सुनील नवप्रभात पर हमला, पुलिस ने 08 दिन बाद दर्ज किया मुकदमा appeared first on Round The Watch.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow