चमोली में 15 गांवों का मोबाइल नेटवर्क जाम, 10.07 लाख के बकाये पर BSNL टावर की बिजली कटी
Aryan Walia, Uttarakhand: चमोली के निजमूला घाटी में BSNL के एकमात्र मोबाइल टावर का बिजली कनेक्शन बकाया बिल के चलते काट दिया गया है। इससे घाटी की करीब 15 ग्राम सभाओं में मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह ठप हो गया है। नेटवर्क बंद होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के संपर्क के साथ ही आपात स्थिति में … The post चमोली में 15 गांवों का मोबाइल नेटवर्क जाम, 10.07 लाख के बकाये पर BSNL टावर की बिजली कटी appeared first on Round The Watch.
Aryan Walia, Uttarakhand: चमोली के निजमूला घाटी में BSNL के एकमात्र मोबाइल टावर का बिजली कनेक्शन बकाया बिल के चलते काट दिया गया है। इससे घाटी की करीब 15 ग्राम सभाओं में मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह ठप हो गया है। नेटवर्क बंद होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के संपर्क के साथ ही आपात स्थिति में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ऊर्जा विभाग के अनुसार BSNL पर लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान लंबित था। बिजली विभाग के जेई दीपक राणा ने बताया कि BSNL पर कई वर्षों से 10 लाख 7 हजार 280 रुपये का बिजली बिल बकाया था। विभाग की ओर से कई बार भुगतान के लिए सूचना दी गई, लेकिन बकाया जमा नहीं किया गया। इसके बाद नियमानुसार टावर का बिजली कनेक्शन काट दिया गया।
बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद निजमूला घाटी में BSNL की मोबाइल सेवा प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में यही एकमात्र मोबाइल टावर है, इसलिए इसके बंद होने का सीधा असर करीब 15 ग्राम सभाओं पर पड़ा है। बाहरी क्षेत्रों में रहने वाले परिजनों से फोन पर संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है।
BSNL के एसडीओ राजेश सैनी ने बिजली कनेक्शन काटे जाने पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि बिल उपलब्ध कराए बिना बिजली कनेक्शन काट दिया गया। वहीं, पूर्व ग्राम प्रधान ब्यारा बृजलाल ने कहा कि टावर बंद होने से ग्रामीणों को परिजनों से संपर्क करने में दिक्कत हो रही है। किसी आपात स्थिति में मदद के लिए संपर्क करना भी चुनौती बन गया है।
भाजपा नेता बीरेंद्र फर्वाण ने संबंधित विभागों से मामले का जल्द समाधान कराने और बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क केवल संचार का माध्यम नहीं, बल्कि आपात परिस्थितियों में मदद हासिल करने का महत्वपूर्ण साधन भी है। ऐसे में टावर की बिजली आपूर्ति जल्द बहाल किए जाने की जरूरत है।
The post चमोली में 15 गांवों का मोबाइल नेटवर्क जाम, 10.07 लाख के बकाये पर BSNL टावर की बिजली कटी appeared first on Round The Watch.
What's Your Reaction?