कानपुर : सरदार पटेल जयंती पर एकता के लिए दौड़ेंगे शहरवासी

कानपुर, अमृत विचार। सरदार बल्लभ भाई पटेल जिस सम्मान के हकदार थे उसे कांग्रेस पार्टी ने कभी नहीं दिया। भाजपा सरकार बनने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात में विशालकाय प्रतिमा का निर्माण कर उन्हें सम्मान दिया। आज देश सांस्कृतिक रूप से एकजुट होकर समर्पित भाव से सरदार पटेल के विचारों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।  भाजपा सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर अभियान चला कर विभिन्न कार्यक्रम कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रही है। यह बातें शनिवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने भाजपा क्षेत्रीय मुख्यालय में उत्तर एवं दक्षिण जिले द्वारा आयोजित सरदार...

Oct 25, 2025 - 18:37
 114  501.8k
कानपुर : सरदार पटेल जयंती पर एकता के लिए दौड़ेंगे शहरवासी

कानपुर, अमृत विचार। सरदार बल्लभ भाई पटेल जिस सम्मान के हकदार थे उसे कांग्रेस पार्टी ने कभी नहीं दिया। भाजपा सरकार बनने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात में विशालकाय प्रतिमा का निर्माण कर उन्हें सम्मान दिया। आज देश सांस्कृतिक रूप से एकजुट होकर समर्पित भाव से सरदार पटेल के विचारों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। 

भाजपा सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर अभियान चला कर विभिन्न कार्यक्रम कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रही है। यह बातें शनिवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने भाजपा क्षेत्रीय मुख्यालय में उत्तर एवं दक्षिण जिले द्वारा आयोजित सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह की कार्यशाला में कहीं।

उन्होंने कहा कि पार्टी लौह पुरुष सरदार पटेल की150वीं जयंती पर 31अक्टूबर से 6 दिसम्बर तक मना रही। जिसमें रन फॉर यूनिटी, पदयात्रा, श्रद्धांजलि सभा, शैक्षणिक प्रतियोगिताएं, भाषण, एवं निबंध प्रतियोगिता,स्वदेशी अभियान सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करेगी। पार्टी तीन चरणों में सरदार@150 यूनिटी मार्च निकालेगी। 31अक्टूबर से लगातार 6 कार्यक्रम  होंगे।

31 अक्टूबर को दक्षिण जिले में बर्रा स्थित सरदार पटेल प्रतिमा से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। एक से 25 नवंबर के बीच प्रत्येक विधानसभा में आठ किलोमीटर लंबी पदयात्रा होगी। जिसमें पार्टी जनप्रतिनिधि, नेताओं, खिलाड़ी, युवा, महिला, किसान, व्यापारी, शिक्षक, अधिवक्ता, पार्टी कार्यकर्ता सहित शहरवासी बड़ी संख्या में एकता दौड़ में शामिल होंगे। सभी बूथों पर पार्टी कार्यकर्ता सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करेंगे। 

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में रन फॉर यूनिटी के साथ पार्कों में  मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। स्कूल, कॉलेज, महाविद्यालय,इंजीनियरिंग कॉलेज,मेडिकल कॉलेज, मैनेजमेंट कॉलेज, आईआईटी, पॉलिटेक्निक, विश्विद्यालय में चित्रकला, रंगोली, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। युवा मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारी एवं मशहूर खिलाड़ी,युवा कलाकार, यूथ आइकॉन सहित जिले से पॉच लोग सरदार पटेल की जन्मभूमि गुजरात के करमसद जाएंगे। 

दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, विधायक महेश त्रिवेदी, नीलिमा कटियार, पूर्व मंत्री पं बालचंद्र मिश्र, पूर्व महापौर रवीन्द्र पाटनी, सदस्य राज्य महिला आयोग पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, सुनील तिवारी, रघुनंदन भदौरिया, संयोजक जसविंदर सिंह, जनमेजय सिंह, विनय पटेल, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, जितेंद्र सचान, विनोद शुक्ला, रीता शास्त्री, जय प्रकाश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

जिम्मेदारी सौंपी गई
भाजपा दक्षिण जिला मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि इस अभियान में भाजपा दक्षिण जिले में जिलामंत्री जसविंदर सिंह को संयोजक और वीरेंद्र दिवाकर व अर्जुन बेरिया को सह संयोजक बनाया गया है। इसी तरह अनुराग शुक्ला को किदवई नगर, एलबी पटेल को छावनी एवं विजय अवस्थी ज्ञानू को महाराजपुर विधानसभा का संयोजक बनाया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow