उत्तराखंड में तीन बड़े सड़क हादसे, 13 की मौत, 33 घायल, गूलर में पुल से नीचे गिरी यात्रियों से भरी बस

Round The Watch News: उत्तराखंड में सड़क हादसों ने एक बार फिर कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले में तीन अलग-अलग वाहन दुर्घटनाओं में अब तक कुल 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 लोग घायल हुए हैं। सबसे भीषण हादसा बदरीनाथ हाईवे पर मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के … The post उत्तराखंड में तीन बड़े सड़क हादसे, 13 की मौत, 33 घायल, गूलर में पुल से नीचे गिरी यात्रियों से भरी बस appeared first on Round The Watch.

Nov 17, 2026 - 09:37
 155  41.7k
उत्तराखंड में तीन बड़े सड़क हादसे, 13 की मौत, 33 घायल, गूलर में पुल से नीचे गिरी यात्रियों से भरी बस

Round The Watch News: उत्तराखंड में सड़क हादसों ने एक बार फिर कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले में तीन अलग-अलग वाहन दुर्घटनाओं में अब तक कुल 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 लोग घायल हुए हैं। सबसे भीषण हादसा बदरीनाथ हाईवे पर मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के गूलर के पास हुआ, जहां हरिद्वार से जोशीमठ जा रही विश्वनाथ सेवा की बस पुल का रेलिंग तोड़ते हुए गदेरे में जा गिरी। हादसे में 08 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। पुलिस और बचाव दलों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की पहचान की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती प्रदीप चौहान के अनुसार, 32 सीटर बस में हादसे के समय 30 यात्री सवार थे। गूलर के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रेलिंग तोड़ते हुए खाई में गिर गई। दुर्घटना की सूचना पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, हादसे में घायल 13 यात्रियों का विवरण सामने आया है। इनमें मोहम्मद वहाब अंसारी (22) निवासी दुमका, झारखंड, राहुल कुमार (24) निवासी पटना, बिहार, अभिषेक (28) निवासी जसपुर, ऊधमसिंहनगर, प्रत्यूष (23) निवासी खटीमा, अर्जुन सौरन (34) और बुधन मुर्मू (50) निवासी दुमका शामिल हैं। इसके अलावा तीन वर्षीय आयरा और उनकी मां नूर जहां (26) निवासी गुवाहाटी, राजकुमार (32) निवासी दुमका, जतिन (21) निवासी शाहदरा, दिल्ली, पंकज नेगी (31) निवासी रुद्रप्रयाग, संतोष कुमार (38) निवासी जहानाबाद, बिहार और वीरेंद्र सिंह (58) निवासी कर्णप्रयाग, चमोली घायल हुए हैं। शेष घायलों का विवरण जुटाया जा रहा है।

दूसरा हादसा रुद्रप्रयाग जिले की अगस्त्यमुनि ब्लॉक की क्यूंजा घाटी में हुआ। यहां बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर कंडारा के समीप पोखरी में शादी समारोह से लौट रहा बोलेरो वाहन मंगलवार रात करीब नौ बजे अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में करीब 10 लोग सवार थे। रातभर चले रेस्क्यू अभियान में चार लोगों के शव बरामद किए गए, जबकि छह घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों की पहचान कुंवर सिंह (60), मदन सिंह (40), सूरत सिंह (42) और बलवीर सिंह (70) के रूप में हुई है। सभी रांसी और आसपास के क्षेत्र के निवासी थे। घायलों में उम्मेद सिंह राणा (52) और राजेंद्र सिंह (56) को सामान्य चोटें आई हैं। जबकि लविश राणा (25), वंशिका (8), उर्मिला देवी (33) और पूजा (34) को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया। सीओ रुद्रप्रयाग समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

तीसरी दुर्घटना टिहरी जिले की दोगी पट्टी के बांसकाटल में हुई। प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती प्रदीप चौहान के अनुसार, हादसा रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ। शादी का सामान छोड़कर कुछ लोग वाहन से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। दुर्घटना में वीर सिंह (50) की मौत हो गई, जबकि सूरत सिंह, रॉबिन सिंह, भरत सिंह, राहुल सिंह, किशन सिंह, राकेश सिंह और आयुष सिंह घायल हो गए। सभी घायल दोगी क्षेत्र के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना के बाद पुलिस और राहत दलों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लगातार सामने आए इन तीन हादसों ने पर्वतीय मार्गों पर रात के समय वाहन संचालन और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

The post उत्तराखंड में तीन बड़े सड़क हादसे, 13 की मौत, 33 घायल, गूलर में पुल से नीचे गिरी यात्रियों से भरी बस appeared first on Round The Watch.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow