UP Weather : उत्तर प्रदेश में ठंड की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी आगामी दिनों की चेतावनी
UP Weather : उत्तर प्रदेश से मॉनसून पूरी तरह विदा हो चुका है और अब प्रदेश में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है, जिससे सुबह और रात के समय हल्की ठंड का अनुभव हो रहा है। खासकर, दोपहर … The post UP Weather : उत्तर प्रदेश में ठंड की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी आगामी दिनों की चेतावनी appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.


UP Weather : उत्तर प्रदेश से मॉनसून पूरी तरह विदा हो चुका है और अब प्रदेश में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है, जिससे सुबह और रात के समय हल्की ठंड का अनुभव हो रहा है। खासकर, दोपहर और रात के तापमान में 10 डिग्री तक का अंतर देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दिवाली के बाद ठंड और बढ़ने का अनुमान है।
लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र ने जानकारी दी है कि 14 अक्टूबर को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभागों में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान प्रदेश के सभी 75 जिलों में दिन में धूप रहेगी, लेकिन सुबह और रात के समय कुछ जिलों में हल्की धुंध भी दिखाई दे सकती है। 15 और 16 अक्टूबर को भी मौसम ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में सबसे कम तापमान कानपुर और बाराबंकी में 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। इसके अलावा लखनऊ, बरेली, हरदोई, शाहजहांपुर, अयोध्या, मेरठ, झांसी में भी न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। विभाग का अनुमान है कि इसमें धीरे-धीरे और कमी आएगी।
लखनऊ, कानपुर और नोएडा में मंगलवार (14 अक्टूबर) को सुबह और रात के समय थोड़ी ठंड महसूस हो सकती है। वहीं, अन्य प्रमुख शहरों जैसे वाराणसी, गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, झांसी, अयोध्या और मऊ आदि में मौसम सामान्य रहेगा।
The post UP Weather : उत्तर प्रदेश में ठंड की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी आगामी दिनों की चेतावनी appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.
What's Your Reaction?






