Bihar Vidhansabha Chunav : बिहार विधानसभा के लिए चिराग पासवान ने जारी की पहली सूची, इस दिग्गजों को मैदान में उतारा

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में जारी इस सूची में कुल 14 उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक द्वारा जारी इस प्रेस … The post Bihar Vidhansabha Chunav : बिहार विधानसभा के लिए चिराग पासवान ने जारी की पहली सूची, इस दिग्गजों को मैदान में उतारा appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Oct 15, 2025 - 18:37
 111  50.5k
Bihar Vidhansabha Chunav : बिहार विधानसभा के लिए चिराग पासवान ने जारी की पहली सूची, इस दिग्गजों को मैदान में उतारा

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में जारी इस सूची में कुल 14 उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी गई है।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक द्वारा जारी इस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बिहार की विभिन्न विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं—

क्रमांकविधानसभा संख्या एवं जिलाविधानसभा का नामउम्मीदवार का नाम
114 पूर्वी चंपारणगोविंदगंजश्री राजू तिवारी
276 सहरसासिमरी बख्तियारपुरश्री संजय कुमार सिंह
3107 सिवानदरौली (अनु.जाति)श्री विजय देव पासवान
4119 सारणगरखा (अनु.जाति)श्री सवितीम मृणाल
5145 बेगूसरायसाहेबपुर कमालश्री सुनील कुमार
6147 बेगूसरायबखरी (अनु.जाति)श्री संजय कुमार
7151 खगड़ियापरबत्ताश्री बाबूलाल साव
8158 भागलपुरनाथनगरश्री मिथुन कुमार
9190 पटनापालीगंजश्री सुनील कुमार
10199 बक्सरब्रह्मपुरश्री हुलास पांडे
11212 रोहतासडेहरीश्री राजीव रंजन सिंह
1265 कटिहारबलरामपुरश्रीमती संगीता देवी
13218 जहानाबादमखदुमपुरश्रीमती रानी कुमारी
14220 औरंगाबादओबराश्री प्रकाश चन्द्र

पार्टी के अनुसार यह सूची आगामी चुनावों के लिए पहले चरण की घोषणा है। आने वाले दिनों में शेष सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने इस बार युवाओं, महिलाओं और सामाजिक न्याय के प्रतिनिधित्व पर जोर देने की बात कही है।

सूत्रों के मुताबिक, चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी का लक्ष्य इस बार बिहार में मजबूत प्रदर्शन कर सत्ता में निर्णायक भूमिका निभाने का है।

The post Bihar Vidhansabha Chunav : बिहार विधानसभा के लिए चिराग पासवान ने जारी की पहली सूची, इस दिग्गजों को मैदान में उतारा appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow