हरीश रावत के पूर्व ओएसडी के घर पर ईडी की रेड, लग्जरी घड़ियां, सोना और नकदी समेत 1.28 करोड़ की संपत्ति जब्त

Rajkumar Dhiman, Dehradun: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (VPDO) परीक्षा-2016 में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED के देहरादून सब-जोनल कार्यालय ने 10 सितंबर 2026 को PMLA, 2002 के तहत देहरादून में कई स्थानों पर छापेमारी/तलाशी अभियान चलाया। यह … The post हरीश रावत के पूर्व ओएसडी के घर पर ईडी की रेड, लग्जरी घड़ियां, सोना और नकदी समेत 1.28 करोड़ की संपत्ति जब्त appeared first on Round The Watch.

Sep 12, 2026 - 00:37
 106  2.7k
हरीश रावत के पूर्व ओएसडी के घर पर ईडी की रेड, लग्जरी घड़ियां, सोना और नकदी समेत 1.28 करोड़ की संपत्ति जब्त

Rajkumar Dhiman, Dehradun: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (VPDO) परीक्षा-2016 में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED के देहरादून सब-जोनल कार्यालय ने 10 सितंबर 2026 को PMLA, 2002 के तहत देहरादून में कई स्थानों पर छापेमारी/तलाशी अभियान चलाया। यह मामला थाना विजिलेंस, देहरादून में दर्ज FIR और मामले में दर्ज तीन अन्य FIR से जुड़ा है। छापे का केंद्र उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत के पूर्व ओएसडी चंदन सिंह जीना रहे।

तत्कालीन चेयरमैन से लेकर कंप्यूटर एजेंसी और बिचौलियों तक छापे
ED ने UKSSSC के तत्कालीन चेयरमैन, सचिव, परीक्षा नियंत्रक, OMR प्रोसेसिंग का काम करने वाली निजी कंप्यूटर एजेंसी के मालिक और कथित साजिश से जुड़े बिचौलियों के परिसरों पर तलाशी ली।

इसके अलावा चंदन सिंह जीना के आवास पर भी कार्रवाई की गई। ED के मुताबिक जीना वर्तमान में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश सिंह रावत के व्यक्तिगत सहायक (PA) के रूप में कार्यरत हैं। वह वर्ष 2014 से 2017 के दौरान रावत के मुख्यमंत्री कार्यकाल में OSD (विशेष कार्याधिकारी) भी रह चुके हैं।

OMR शीट में ऐसे हुआ खेल
ED की जांच में सामने आया कि UKSSSC की सुरक्षित अभिरक्षा में रखी OMR उत्तर पुस्तिकाओं को तत्कालीन सचिव के निजी आवास तक पहुंचाया गया। वहां अधूरी छोड़ी गई OMR शीटों के रोल नंबर नोट किए जाते थे। इसके बाद इन शीटों को निजी कंप्यूटर एजेंसी के कर्मचारियों को सौंपा जाता था। ED के अनुसार इन कर्मचारियों ने कथित तौर पर उत्तरों के बुलबुले धोखाधड़ी से भरने और बदलने का काम किया। इसके बाद OMR शीटों को दोबारा सील कर दिया जाता था। एजेंसी के अनुसार इस कथित हेरफेर के बदले बिचौलियों के माध्यम से अवैध रकम पहुंचाई जाती थी।

चंदन सिंह जीना के घर से 32 लाख रुपये बरामद
ED के अनुसार चंदन सिंह जीना के आवास से 32 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी बरामद हुई। इसके अलावा करीब 200.5 ग्राम सोना मिला, जिसमें 13 सोने के सिक्के और 7 सोने की चेन शामिल हैं। तलाशी में 12 लग्जरी कलाई घड़ियां भी मिलीं। इनमें Rolex, Rado, Piaget, Movado, Tissot और Casio Edifice जैसे ब्रांड शामिल हैं।

परिवार के बैंक खाते भी फ्रीज
ED ने चंदन सिंह जीना और उनके परिवार के सदस्यों के बैंक खातों को PMLA की धारा 17(1A) के तहत फ्रीज किया है। इन खातों में कुल 52,16,312 रुपये का क्रेडिट बैलेंस बताया गया है। जीना का मोबाइल फोन भी फोरेंसिक जांच के लिए जब्त किया गया है। ED के मुताबिक जांच में जीना के बड़े पैमाने पर नकद खर्च का भी पता चला, जिसका स्पष्ट स्रोत नहीं बताया गया और जो उनकी ज्ञात आय के स्रोतों से पुष्ट नहीं होता।

जब्त और फ्रीज संपत्तियों की कीमत करीब 1.28 करोड़
ED के मुताबिक चंदन सिंह जीना के आवास पर जब्त और फ्रीज की गई संपत्तियों का कुल मौजूदा मूल्य करीब 1.28 करोड़ रुपये है। यह रकम अभी और बढ़ सकती है, क्योंकि बरामद 12 लग्जरी घड़ियों का मूल्य अलग से निर्धारित किया जा रहा है।

दूसरे पूर्व अधिकारियों के यहां भी नकदी और सोना
ED की कार्रवाई में कई पूर्व UKSSSC अधिकारियों और उनसे जुड़े लोगों के परिसरों से भी बेहिसाबी नकदी बरामद होने की बात कही गई है। एजेंसी के अनुसार अलग-अलग स्थानों से छोटी रकम से लेकर लाखों रुपये तक नकदी मिली है। कुछ मामलों में सोने के आभूषण भी बरामद हुए। तलाशी के दौरान संबंधित लोगों के मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए जब्त किए गए हैं।

जांच जारी, कई कड़ियां खंगाल रही ED
VPDO परीक्षा-2016 में OMR शीटों की कथित हेराफेरी, तत्कालीन UKSSSC अधिकारियों, निजी कंप्यूटर एजेंसी और बिचौलियों के बीच कथित लेन-देन की कड़ी अब ED की जांच के केंद्र में है। एजेंसी ने कहा है कि मामले में आगे की जांच जारी है।

The post हरीश रावत के पूर्व ओएसडी के घर पर ईडी की रेड, लग्जरी घड़ियां, सोना और नकदी समेत 1.28 करोड़ की संपत्ति जब्त appeared first on Round The Watch.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow