राजनेताओं के जीवन में भूचाल लाने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर मुकदमा, मां-बेटी पर अभद्र टिप्पणी का मामला
Rajkumar Dhiman, Dehradun: कई राजनेताओं के जीवन में भूचाल ला चुकी अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर एक महिला व उसकी किशोरी बेटी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और धमकी देने के मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की। इस बार पटेलनगर कोतवाली में एक महिला ने तहरीर … The post राजनेताओं के जीवन में भूचाल लाने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर मुकदमा, मां-बेटी पर अभद्र टिप्पणी का मामला appeared first on Round The Watch.
Rajkumar Dhiman, Dehradun: कई राजनेताओं के जीवन में भूचाल ला चुकी अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर एक महिला व उसकी किशोरी बेटी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और धमकी देने के मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की। इस बार पटेलनगर कोतवाली में एक महिला ने तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उर्मिला सनावर ने उनके व्हाट्सएप नंबर पर ऐसी पोस्ट भेजी, जिसमें उनके साथ-साथ मुख्यमंत्री के लिए भी कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया।
शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने उर्मिला सनावर को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल न करने और मामले को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस पर उर्मिला सनावर ने उन्हें कथित तौर पर धमकाते हुए कहा कि वह उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकतीं।
महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उर्मिला सनावर ने उनके चरित्र और कार्य को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। इसके साथ ही सभी महिला मोर्चा (भाजपा कार्यकर्ताओं) के खिलाफ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया।
शिकायत में महिला ने अपनी पुत्री को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर उनकी बेटी पर भी अभद्र टिप्पणी की। आरोप है कि उन्हें धमकी दी गई कि यदि आरती गौड़ का साथ दिया तो उसे जान से मरवा देगी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उनके तीन बच्चे हैं और वे सभी उन पर निर्भर हैं।
महिला की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर ने मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। पुलिस अब तहरीर में लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
The post राजनेताओं के जीवन में भूचाल लाने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर मुकदमा, मां-बेटी पर अभद्र टिप्पणी का मामला appeared first on Round The Watch.
What's Your Reaction?