ऑपरेशन प्रहार,उत्तरकाशी पुलिस ने 3 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार कर भेजे जेल

देहरादून/उत्तरकाशी पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संचालित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय से जारी…

Oct 2, 2026 - 00:37
 155  5.1k
ऑपरेशन प्रहार,उत्तरकाशी पुलिस ने 3 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार कर भेजे जेल

देहरादून/उत्तरकाशी

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संचालित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय से जारी वारंटों की तामील करते हुए 3 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

थाना मोरी पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त पंकज दास को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

कोतवाली धरासू पुलिस द्वारा धारा 138 एनआई एक्ट के मामले में वारंटी अभियुक्त जयप्रकाश को गिरफ्तार किया गया।

वहीं थाना पुरोला पुलिस द्वारा धारा 138 एनआई एक्ट के मामले में वारंटी अभियुक्त सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया।

उत्तरकाशी पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी वारंटों की तामील एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों को ऐसे अभियुक्तों की तलाश कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow