बड़कोट में ग्राम कफनोल दमड़ी नामे तोक में भालू के हमले गंभीर घायल व्यक्ति को उपचार के हैली एंम्बूलेसं के माध्यम से दून में हायर सेन्टर पहुंचाया

देहरादून/उत्तरकाशी जनपद के तहसील बड़कोट में शुक्रवार दिन में लगभग 2:30 बजे रणवीर कफोला पुत्र दयाराम कफोला ग्राम कफनोल दमड़ी नामे तोक में भालू ने अचानक रणवीर पर हमला कर…

Oct 17, 2026 - 09:37
 136  1.6k
बड़कोट में ग्राम कफनोल दमड़ी नामे तोक में भालू के हमले गंभीर घायल व्यक्ति को उपचार के हैली एंम्बूलेसं के माध्यम से दून में हायर सेन्टर पहुंचाया

देहरादून/उत्तरकाशी

जनपद के तहसील बड़कोट में शुक्रवार दिन में लगभग 2:30 बजे रणवीर कफोला पुत्र दयाराम कफोला ग्राम कफनोल दमड़ी नामे तोक में भालू ने अचानक रणवीर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

गम्भीर हालत में व्यक्ति को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कफनोल लाया गया प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सकों द्वारा घायल व्यक्ति को हैली एंम्बूलेसं के माध्यम से हायर सेन्टर ले जाने की सलाह परिजनों को दी गई जिसके बाद परिजनों द्वारा हैली एम्बूलेस के लिए जिला प्रशासन से मांग की गई परिजनों की मांग पर जिला प्रशासन द्वारा युकाड़ा से आवश्यक समन्वय कर मरीज हेतु हैली की व्यवस्था करायी गई। जिसके बाद शाम लगभग 5:10 बजे हैली एम्बुलेंस के माध्यम से गम्भीर घायल व्यक्ति को हायर सेंटर देहरादून चिकित्सालय भेजा गया है। वहीं क्षेत्र में भालू के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow