पीसीसी उत्तराखंड ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने की जिला एवं विधानसभा प्रभारियों की घोषणा,उपाध्यक्षों को सौपे दायित्व

देहरादून उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन के उपरांत प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Oct 18, 2026 - 18:37
 131  1.5k
पीसीसी उत्तराखंड ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने की जिला एवं विधानसभा प्रभारियों की घोषणा,उपाध्यक्षों को सौपे दायित्व

देहरादून

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन के उपरांत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा जिला एवं विधानसभा प्रभारियों की घोषणा की गई है। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्षों को विभिन्न फ्रंटल संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों का दायित्व भी सौंपा गया है।

भंडारी ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों एवं पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी साथी अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए प्रदेश में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शीघ्र ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अवगत कराया जाएगा, ताकि प्रदेशभर में पार्टी की गतिविधियों को गति प्रदान की जा सके।

श्री भंडारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाएं, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करें तथा जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच निरंतर कार्य करें।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मजबूती सामूहिक प्रयास, अनुशासन, समर्पण एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। सभी पदाधिकारी एकजुट होकर पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow