इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तराखंड राज्य केंद्र, देहरादून की 24वीं वार्षिक आम सभा आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न

देहरादून इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तराखंड राज्य केंद्र (IEI-UKSC), देहरादून की 24वीं वार्षिक आम सभा (24th Annual General Meeting) सत्र 2025–26 का आयोजन शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड राज्य…

Oct 18, 2026 - 00:37
 160  1.8k
इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तराखंड राज्य केंद्र, देहरादून की 24वीं वार्षिक आम सभा आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न

देहरादून

इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तराखंड राज्य केंद्र (IEI-UKSC), देहरादून की 24वीं वार्षिक आम सभा (24th Annual General Meeting) सत्र 2025–26 का आयोजन शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड राज्य केंद्र, देहरादून में किया गया। सभा में केंद्र के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी समिति के सदस्यों तथा अन्य गणमान्य अभियंताओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में ई. चंद्र प्रकाश शर्मा, FIE, अध्यक्ष, IEI-UKSC ने सभा की अध्यक्षता की। ई. हिमांशु अवस्थी, FIE, मानद सचिव, IEI-UKSC ने केंद्र की गतिविधियों एवं कार्यों के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की। वार्षिक आम सभा में सत्र 2025–26 के दौरान केंद्र द्वारा आयोजित तकनीकी कार्यक्रमों, अभियंताओं के व्यावसायिक विकास तथा इंजीनियरिंग क्षेत्र में ज्ञान-विज्ञान के प्रसार से संबंधित गतिविधियों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर ई. नरेंद्र सिंह, FIE, मेंटर एवं पूर्व अध्यक्ष, IEI, कोलकाता की गरिमामयी उपस्थिति रही। ई. एस. पी. एस. राघव, FIE, संयोजक, वित्त समिति, IEI-UKSC भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत ई. गरिमा शर्मा, कार्यकारिणी समिति सदस्य, IEI-UKSC एवं सहायक प्रोफेसर, कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, देहरादून ने वक्ता के रूप में अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त, ई. मुकेश मोहन, निदेशक, IEI सिविल इंजीनियरिंग प्रयोगशाला ने प्रयोगशाला की गतिविधियों, कार्यप्रणाली एवं तकनीकी परीक्षण सुविधाओं के बारे में जानकारी दी तथा इंजीनियरिंग क्षेत्र में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

सभा में केंद्र की प्रगति, वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों तथा आगामी सत्र में तकनीकी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित अभियंताओं ने इंजीनियरिंग पेशे में उत्कृष्टता, नवाचार, तकनीकी ज्ञान के आदान-प्रदान तथा समाज के विकास में अभियंताओं की भूमिका को सुदृढ़ करने पर बल दिया।

कार्यक्रम का समापन ई. हिमांशु अवस्थी, FIE, मानद सचिव, IEI-UKSC द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow